फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   rely team won 2nd gold for india in athletics championships

महिला रिले टीम ने जीता सोना, भारत को पांचवां स्थान

Mon, 08 Jul 2013 04:29 PM IST
पुणे
पुणे Updated Mon, 08 Jul 2013 04:29 PM IST
विज्ञापन
rely team won 2nd gold for india in athletics championships

भारतीय महिलाओं ने 20वें एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक जीत लिया।

विज्ञापन


महिलाओं के इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत चैंपियनशिप में पांचवें स्थान पर रहा जबकि चीन ने एक बार फिर अपना वर्चस्व कायम करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


भारतीय एथलीटों ने आखिरी दिन एक गोल्ड, दो रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल आठ पदक जीते। भारत ने चैंपियनशिप में ओवरआल दो गोल्ड, पांच रजत और 10 कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत का यह प्रदर्शन आखिरी बार 2011 में जापान में आयोजित चैंपियनशिप से बेहतर रहा जहां भारत के खाते में एक गोल्ड, तीन रजत और आठ कांस्य ही आए थे और उसे सातवें स्थान से संतोष करना पड़ा।


महिला रिले टीम के अलावा भारत के लिए विकास गौड़ा ने भी डिस्कस थ्रो में इस बार गोल्ड जीता।

चैंपियनशिप के आखिरी दिन भारत को तिहरी कूद में रणजीत माहेश्वरी ने रजत और अपिंदर सिंह ने कांस्य दिलाया।

इसके अलावा महिलाओं की 200 मीटर में आशा राय ने रजत और दुती चंद ने कांस्य दिलाया। अन्य एथलीटों में टिंटू लुका ने महिलाओं की 800 मीटर में, सतिंदर सिंह ने पुरुषों के 400 मीटर बाधा दौड़ में और जतिन सी थॉमस ने ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता।

महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम 3:33.00 सेकंड का समय निकालकर अगले महीने मास्को में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई करने में सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed