फिर चैंपियन बने राठौर, निभाएंगे नई जिम्मेदारियां
क्वालीफाइंग राउंड में वह 144 का विश्व स्तरीय स्कोर कर टॉप पर रहे। उनके पीछे यूपी के मोहम्मद असब 141 और रोंजन सोढ़ी 138 के स्कोर पर थे। फाइनल में भी राठौर का चमकदार प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने 46 का स्कोर कर 190 के कुल स्कोर के साथ गोल्ड अपने नाम किया। हालांकि यहां रोंजन ने 48 का बड़ा स्कोर कर कांस्य जीता जबकि असब भी 46 का स्कोर कर रजत जीतने में सफल रहे।
राठौर ने ‘अमर उजाला’ से खुलासा किया कि वह अब उस मुकाम पर पहुंच गए हैं जहां कोचिंग लिए बिना वह बड़ा स्कोर कर सकते है। अब उन्हें युवाओं का मार्गदर्शन करने और खेलों के भले के लिए काम करने का निर्णय लिया है। हालांकि कि संन्यास के बारे में उन्होंने फैसला नहीं लिया है लेकिन उनकी मुख्य प्राथमिकता नई जिम्मेदारियों पर रहेगी। लेकिन संन्यास के बारे में वह अपने परिवार के बारे में बैठकर जल्द फैसला ले सकते है। वह खेल मंत्रालय और अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर खेलों की पॉलिसी पर काम करेंगे।