{"_id":"66c161b5b6918177560444ea","slug":"rao-saleem-nazim-claimed-pakistan-government-insulted-several-olympians-by-withdrawing-invitations-for-nadeem-2024-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK: अरशद नदीम के सम्मान में कई ओलंपियन का किया गया अपमान? निमंत्रण रद्द करने का लगा आरोप; जानें","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
PAK: अरशद नदीम के सम्मान में कई ओलंपियन का किया गया अपमान? निमंत्रण रद्द करने का लगा आरोप; जानें
Sun, 18 Aug 2024 08:22 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 18 Aug 2024 08:22 AM IST
सार
नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड 92.97 मीटर की दूरी के साथ पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। पाकिस्तान ने ओलंपिक में अपना पिछला स्वर्ण पदक 1984 में लॉस एंजिलिस में हॉकी में ही जीता था। नदीम से पहले ओलंपिक का पिछला पदक भी पाकिस्तान की हॉकी टीम के नाम है। टीम ने 1992 में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
विस्तार
पाकिस्तान सरकार ने पेरिस ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम के सम्मान में रात्रिभोज आयोजित किया, लेकिन इसमें भी विवाद खड़ा हो गया। पाकिस्तान के पूर्व हॉकी खिलाड़ी राव सलीम नाजिम ने दावा किया कि पाकिस्तान सरकार ने नदीम के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के निमंत्रण को अतिथि प्रबंधन के नाम पर वापस लेकर कई ओलंपियन का अपमान किया है।
विज्ञापन
नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड 92.97 मीटर की दूरी के साथ पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। पाकिस्तान का पिछला ओलंपिक पदक 1992 के बार्सीलोना खेलों में हॉकी का कांस्य पदक था। उनके थ्रो ने आसानी से नॉर्वे के एंड्रियास थोरकिल्डसन के 200 बीजिंग ओलंपिक में बनाए गए 90.57 मीटर के पिछले ओलंपिक रिकॉर्ड को पार कर लिया। पाकिस्तान ने ओलंपिक में अपना पिछला स्वर्ण पदक 1984 में लॉस एंजिलिस में हॉकी में ही जीता था। नदीम से पहले ओलंपिक का पिछला पदक भी पाकिस्तान की हॉकी टीम के नाम है। टीम ने 1992 में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व हॉकी खिलाड़ियों के मंच का नेतृत्व करने वाले नाजिम ने कहा, पीएम हाउस ने इस समारोह में शामिल होने के लिए हॉकी के कई दिग्गजों को निमंत्रण भेजा था और उन सभी को उनके निमंत्रण की पुष्टि करने वाले ईमेल मिले थे। लेकिन आखिरी समय में हमारे में से कई लोगों को प्रधानमंत्री सचिवालय से संदेश मिला कि मेहमानों की संख्या समायोजित करने में कठिनाई हो रही है, इसलिए निमंत्रण वापस ले लिया गया है। देश के लिए हॉकी में एक नहीं बल्कि कई ओलंपिक पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों के साथ क्या आप इस तरह का बर्ताव करते हैं?
नदीम को मिला नकद पुरस्कार
पेरिस ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने पर नदीम पर पैसों की बारिश हुई पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने नदीम के घर पहुंचकर उन्हें 10 करोड़ रुपये दिए और नई कार सौंपी थी। वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उन्हें 15 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी।
पेरिस ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने पर नदीम पर पैसों की बारिश हुई पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने नदीम के घर पहुंचकर उन्हें 10 करोड़ रुपये दिए और नई कार सौंपी थी। वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उन्हें 15 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी।