फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Ranji Trophy: Dhawal Kulkarni gets big responsibility before the upcoming season, appointed mentor of Mumbai

Ranji Trophy: रणजी के आगामी सत्र से पहले धवल कुलकर्णी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए मुंबई के मेंटर

Wed, 29 May 2024 09:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 29 May 2024 09:53 PM IST
सार

कुलकर्णी ने भारत के लिए 2014 से 2016 के बीच 12 वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। उन्होंने पिछले सत्र में मुंबई को रिकॉर्ड 42वीं बार रणजी ट्राफी जीतने में मदद की थी। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था।

विज्ञापन
Ranji Trophy: Dhawal Kulkarni gets big responsibility before the upcoming season, appointed mentor of Mumbai
धवल कुलकर्णी - फोटो : PTI

विस्तार

रणजी ट्रॉफी के आगामी सत्र से पहले मुंबई की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। धवल कुलकर्णी को आगामी 2024-25 सत्र के सभी प्रारूपों के लिए गेंदबाजी मेंटर  नियुक्त किया गया है। कुलकर्णी ने चार साल तक मुंबई के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की थी। 
विज्ञापन


मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की शीर्ष परिषद की बैठक के बाद धवल कुलकर्णी को गेंदबाजी मेंटर बनाए जाने की घोषणा की गई। कुलकर्णी ने भारत के लिए 2014 से 2016 के बीच 12 वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। उन्होंने पिछले सत्र में मुंबई को रिकॉर्ड 42वीं बार रणजी ट्राफी जीतने में मदद की थी। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन


एमसीए के सचिव अजिंक्य नायक ने कहा, "हमने धवल कुलकर्णी को आगामी सत्र के लिए गेंदबाजी मेंटोर नियुक्त किया है। साथ ही अमोल काले (अध्यक्ष) ने प्रस्ताव दिया और शीर्ष परिषद ने सुनील गावस्कर को उनके 75वें जन्मदिन पर सम्मानित करने के उनके प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed