{"_id":"59afe806227d511f2f8b4572","slug":"rajyavardhan-rathore-inspection-on-jnu-stedium-for-fifa-under-17-world-cup-soccer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-17 विश्व कप फुटबाल, राठौर ने नेहरू स्टेडियम का किया अचानक दौरा ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
अंडर-17 विश्व कप फुटबाल, राठौर ने नेहरू स्टेडियम का किया अचानक दौरा
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Wed, 06 Sep 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
राज्यवर्धन राठौर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपियन राज्यवर्धन सिंह राठौर को पीएम मोदी ने देश का नया खेल मंत्री बनाया है। अहम पद मिलने के बाद राठौर भी सक्रिय हो गए हैं। 2010 में कॉमनवेल्थ गेम होने के बाद भारत में अब आगामी अक्टूबर माह से फीफा अंडर-17 विश्व कप फुटबाल का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे विश्वस्तरीय आयोजन को ध्यान में रखते हुए खेल मंत्री राठौर ने बुधवार को अचानक जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। 2004 के ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले राठौर ने स्टेडियम का रखरखाव व संचालन करने वाले भारतीय खेल प्राधिकरण साई के अधिकारियों से टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम में सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
अपने दौरे की जानकारी देते हुए राठौर ने ट्विट किया और बताया कि उन्होंने औंचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। जाने पहचाने से चेहरे और कार्यालय। जब सर्वश्रेष्ठ की इच्छा हो, तो केवल अच्छा होना पर्याप्त नहीं। सबसे पहले एथलीट के सिद्धांत पर सख्ती से अमल होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि भारत में छह से 28 अक्टूबर तक फीफा अंडर-17 विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन होगा।
राजधानी दिल्ली के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एक समय पर कुल 60 हजार दर्शक बैठ सकते हैं। इस स्टेडियम में फीफा अंडर-17 विश्व कप के ग्रुप स्तर के कुल छह मैच खेले जाएंगे। यहां अंतिम 16 दौर के दो मैच भी खेले जाएंगे।

Surprise inspection of SAI @ JLN stadium. Known faces,offices. Good not good enough when best needed. Athletes first philosophy must prevail pic.twitter.com/iM6RcQush7
— Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) September 6, 2017