{"_id":"de7e2d74-2700-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"raikkonen-wins-abu-dhabi-grand-prix","type":"story","status":"publish","title_hn":"किमी रेकोनेन ने जीती अबुधाबी ग्रां प्री","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
किमी रेकोनेन ने जीती अबुधाबी ग्रां प्री
अबुधाबी/एजेंसी
Updated Mon, 05 Nov 2012 09:55 AM IST
विज्ञापन
लोटस के फिनलैंड के ड्राइवर किमी रेकोनेन ने अबुधाबी ग्रां जीतकर फार्मूला वन चैंपियनशिप में सबसे आगे चल रहे गत दो बार के चैंपियन रेडबुल के सेबेस्टियन वेटल और फेरारी के फर्नांडो आलोंसो को जोर का झटका दे दिया। आलोंसो को दूसरा और वेटल को तीसरा स्थान मिला जबकि पोल पोजीशन से शुरुआत करने वाले मैक्लारेन के ब्रिटिश ड्राइवर लुईस हेमिल्टन गाड़ी में गड़बड़ी के कारण 20 लैप के बाद रिटायर हो गए। फार्मूला वन में एकमात्र भारतीय टीम सहारा फोर्स इंडिया के ब्रिटिश ड्राइवर पाल डि रेस्टा ने नौवां स्थान लेकर दो अंक हासिल किए।
विज्ञापन
हेमिल्टन अबु धाबी ग्रां प्री से रिटायर
मैक्लारेन के लुईस हेमिल्टन पोल पोजीशन से शुरुआत करने के बावजूद अपनी कार की गड़बडी़ के कारण अबु धाबी ग्रां प्री फार्मूला वन रेस से रविवार को बाहर हो गये और उनके रेस जीतने की कोई संभावना भी समाप्त हो गई। ब्रिटेन के हेमिल्टन ने गत वर्ष यहां रेस जीती थी और इस बार पोल पोजीशन हासिल की थी। लेकिन 55 लैप की रेस में 20 लैप के बाद उनकी कार अचानक धीमी होती चली गई और उन्हें अपनी कार को घास पर ले जाना पडा़।
विज्ञापन
अगले सत्र में मर्सिडीज में माइकल शूमाकर की जगह लेने जा रहे हेमिल्टन के लिए पांच रेसों में यह दूसरा मौका है जब उन्हें गाडी़ की खराबी से रिटायर होना पडा़ है। सितंबर में सिंगापुर में उन्हें गियरबाक्स की समस्या के कारण रिटायर होना पडा़ था। रेस की शुरआत पर हेमिल्टन रेड बुक के चोटी पर चल रहे सेबेस्टियन वेट्टल से 75 अंक पीछे थे। लेकिन अब अंतिम दो रेस में 50 अंक रह जाने के कारण हेमिल्टन की इस सत्र की संभावना समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन