फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   R Praggnanandhaa becomes Indias top-ranked player with UzChess Cup Masters win Know details

UzChess Cup Masters: प्रज्ञानंद ने जीता उज्चेस कप मास्टर्स, शीर्ष भारतीय और विश्व के चौथे नंबर खिलाड़ी बने

Fri, 27 Jun 2025 08:37 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 27 Jun 2025 08:37 PM IST
सार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद शुक्रवार को लाइव रैंकिंग में नंबर-1 भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव को उज्चेस कप मास्टर्स के अंतिम दौर में काले मोहरों से हराकर यह उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन
R Praggnanandhaa becomes Indias top-ranked player with UzChess Cup Masters win Know details
आर प्रज्ञानंद - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद शुक्रवार को लाइव रैंकिंग में नंबर-1 भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव को उज्चेस कप मास्टर्स के अंतिम दौर में काले मोहरों से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत के साथ प्रज्ञानंद की लाइव रेटिंग 2778.3 हो गई। इससे भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्व नंबर-4 बन गए। 19 वर्षीय खिलाड़ी तीन पायदान की छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह अपने हमवतन और विश्व चैंपियन डी गुकेश से आगे हैं, जिनके 2776.6 रेटिंग अंक हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन एरिगैसी गुरुवार तक भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले खिलाड़ी थे, लेकिन लाइव रैंकिंग में वह तीसरे से छठे स्थान पर खिसक गए। मैग्नस कार्लसन 2839.2 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं, उनके बाद हिकारू नाकामुरा (2807.0) और फैबियानो कारूआना (2784.2) हैं।


फोटो क्रेडिट: 2700chess.com
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed