{"_id":"99b81fffef35df96958abd12126c7d7f","slug":"r-ashwin-recieve-arjuna-award-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के फिरकी जादूगर को मिला अर्जुन अवार्ड","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
टीम इंडिया के फिरकी जादूगर को मिला अर्जुन अवार्ड
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 31 Jul 2015 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को शुक्रवार को दिल्ली में खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अर्जुन पुरस्कार सौंपा जिसके लिए उन्हें पिछले साल चुना गया था।
विज्ञापन
अश्विन पिछले साल 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में हुए पुरस्कार समारोह के दौरान मौजूद नहीं थे क्योंकि वह भारतीय वनडे टीम का हिस्सा थे जो उस समय इंग्लैंड के दौरे पर थी।
विज्ञापन
अश्विन ने अब तक 25 टेस्ट में 124 विकेट चटकाए हैं। वनडे में 99 मैचों में उनके नाम पर 139 विकेट दर्ज हैं जबकि 25 टी-20 वनडे मैचों में उन्होंने 26 विकेट हासिल किए हैं।
विज्ञापन
अश्विन ने नवंबर 2013 में वानखेड़े स्टेडियम में अपने 19वें टेस्ट में 100 विकेट पूरेे किए थे और वह पिछले 80 साल में सबसे कम मैचों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले गेंदबाज हैं।
चेन्नई में जन्में अश्विन ने पूर्व ऑफ स्पिनर इरापल्ली प्रसन्ना का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा था जिन्होंने 20वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। एक महिला क्रिकेट सहित कुल 46 क्रिकेटरों को अब तक यह खेल सम्मान दिया जा चुका है।