फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PV Sindhu reaches the Hylo Open final, defeats Anmol Kharb in the semi-final

हाइलो ओपन के फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधू: सेमीफाइनल में अनमोल खरब को हराया, 32 मिनट में जीता मुकाबला

Sat, 31 Oct 2026 08:17 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 31 Oct 2026 08:17 PM IST
सार

  • भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए हाइलो ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में जगह बना ली है।
  • सिंधू ने अपनी हमवतन अनमोल खरब को सीधे गेमों में 21-13, 21-16 से हराया।

विज्ञापन
PV Sindhu reaches the Hylo Open final, defeats Anmol Kharb in the semi-final
पीवी सिंधू - फोटो : PTI

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए हाइलो ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सिंधू ने अपनी हमवतन अनमोल खरब को सीधे गेमों में 21-13, 21-16 से हराया। इसके साथ ही वह लगातार दूसरे सप्ताह फाइनल में पहुंच गई हैं। पिछले सप्ताह फ्रेंच ओपन में भी सिंधू ने फाइनल तक का सफर तय किया था, जहां उन्हें उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा था।
विज्ञापन
Trending Videos

32 मिनट में खत्म हुआ मैच
विश्व रैंकिंग में 53वें स्थान पर काबिज अनमोल के खिलाफ सिंधू ने 32 मिनट में जीत दर्ज की। 19 वर्षीय अनमोल अपने करियर में दूसरी बार किसी सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। इससे पहले उन्होंने पिछले साल आर्कटिक ओपन के अंतिम चार में जगह बनाई थी। दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बीच यह दूसरी भिड़ंत थी। इससे पहले 2024 में सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल टूर्नामेंट में सिंधू ने अनमोल को सीधे गेमों में हराया था। शनिवार को भी अनुभवी सिंधू का दबदबा देखने को मिला।

पहले गेम में सिंधू ने बनाई बढ़त
मुकाबले के शुरुआती दौर में सिंधू को अनमोल के लंबे शॉट्स को समझने में थोड़ी परेशानी हुई। इसका फायदा उठाते हुए अनमोल ने 4-2 की बढ़त बना ली। हालांकि, सिंधू ने जल्द ही अपने आक्रामक खेल और सटीक नेट प्ले के दम पर वापसी की। सिंधू ने स्कोर 10-7 तक पहुंचाया। इसके बाद ब्रेक के समय वह 11-9 से आगे थीं। ब्रेक के बाद उन्होंने तेजी से अपनी बढ़त 15-10 कर ली। अनमोल की एक रिटर्न शॉट लंबी जाने के बाद सिंधू ने पहला गेम 21-13 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे गेम में भी अनमोल को नहीं मिली सफलता
  • दूसरे गेम में अनमोल ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत करते हुए 4-2 की बढ़त बनाई। हालांकि, सिंधू ने लगातार अच्छे शॉट लगाकर मुकाबले में वापसी की। अनमोल ने भी नेट पर शानदार खेल दिखाते हुए स्कोर 8-8 किया और फिर 9-8 की बढ़त हासिल कर ली। 
  • ब्रेक तक सिंधू ने एक अंक की बढ़त बना ली थी। इसके बाद अनमोल ने लगातार दो सटीक स्मैश लगाकर 15-13 की बढ़त हासिल की, लेकिन वह इसे बरकरार नहीं रख सकीं। सिंधू ने अनमोल की गलतियों का फायदा उठाते हुए स्कोर 15-15 से बराबर कर दिया।
  • इसके बाद सिंधू ने शानदार ड्रॉप शॉट के जरिए 17-15 की बढ़त बनाई। अनमोल की लगातार गलतियों ने सिंधू को चार मैच प्वाइंट दिलाए। उन्होंने सटीक रिटर्न लगाकर पहला ही मैच प्वाइंट भुनाया और 21-16 से दूसरा गेम जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य सेन की भी सेमीफाइनल पर नजर
टूर्नामेंट में भारत के एक और स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन भी खिताबी मुकाबले में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। वह शनिवार को पुरुष एकल सेमीफाइनल में फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed