फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PSG reaches quarter-finals of French Cup Kylian Mbappe scores victory against brest

Kylian Mbappe: फ्रेंच कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा पीएसजी, किलियन एम्बाप्पे ने गोल कर दिलाई जीत

Thu, 08 Feb 2024 10:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: रोहित राज Updated Thu, 08 Feb 2024 10:38 PM IST
सार

एम्बाप्पे जहां अपने खेल से प्रभावित कर रहे हैं, वहीं पीएसजी चैंपियंस लीग में रियल सोसिदाद के खिलाफ अगले सप्ताह होने वाले अंतिम-16 के मैच से पहले बतौर टीम अभी भी नाजुक स्थिति में दिखती है।

विज्ञापन
PSG reaches quarter-finals of French Cup Kylian Mbappe scores victory against brest
किलियन एम्बाप्पे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टार फ्रांसीसी फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे ने अपने क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) की जीत में एक बार फिर उल्लेखनीय भूमिका निभाई। पीएसजी की ब्रेस्ट पर 3-1 से जीत में न सिर्फ उन्होंने गोल किया बल्कि अपनी टीम को फ्रेंच कप के क्वार्टर फाइनल में भी प्रवेश दिलाया। इस जीत के साथ पीएसजी के अजेय क्रम का कारवां 15 मैचों तक बढ़ गया है। एम्बाप्पे ने इस सत्र में पीएसजी के लिए 30वां गोल किया है।
विज्ञापन


फ्रेंच कप के 50 गोल में रही है एम्बाप्पे की भूमिका
बीते सप्ताह के अंत में एम्बाप्पे ने पीएसजी के लिए लीग-1 के अपने 19वें मैच में 20वां गोल किया था। ओप्टा की ओर से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार एम्बाप्पे की फ्रेंच कप के 28 मैचों में हुए 50 गोल में भूमिका रही है, जिसमें उनके 35 गोल हैं और 15 में उन्होंने सहायता की है। फ्रेंच कप के पिछले चार मैचों में उन्होंने 11 गोल किए हैं। एम्बाप्पे जहां अपने खेल से प्रभावित कर रहे हैं, वहीं पीएसजी चैंपियंस लीग में रियल सोसिदाद के खिलाफ अगले सप्ताह होने वाले अंतिम-16 के मैच से पहले बतौर टीम अभी भी नाजुक स्थिति में दिखती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पहले हाफ में दो गोल की बढ़त पर था पीएसजी
पार्क डेस प्रिंसेज में ब्रेस्ट ने अच्छी शुरुआत की और 34 मिनट तक अपना दबदबा बनाकर रखा। 34वें मिनट में एम्बाप्पे ने गतिरोध तोड़ा। वारेन एमरे के पास पर उन्होंने शक्तिशाली राइट फुटर लगाकर पीएसजी को 1-0 की बढ़त दिलाई। तीन मिनट बाद ही डेंबेले के पास पर दानिलो परेरा ने एक और गोल कर पीएसजी की बढ़त को 2-0 कर दिया। मध्यांतर से पहले पीएसजी के पास बढ़त 3-0 करने का मौका था, लेकिन एम्बाप्पे की चिप क्रासबार से टकराकर बाहर निकल गई। दूसरे हाफ में ब्रेस्ट ने वापसी की और 65वें मिनट में स्टीव मोनी के गोल की बदौलत स्कोर 1-2 कर दिया। हालांकि, ब्रेस्ट गति को बनाकर नहीं रख पाया और 69वें मिनट में एम्बाप्पे को गिराने के कारण लिलियन ब्रेसियर को लाल कार्ड दिखाकर मैच से बाहर कर दिया गया।

लियोन भी अंतिम-8 में
पीएसजी ने मैच पर पकड़ बनाकर रखी और स्टापेज समय में गोंजालो रामोस ने गोलकर पीएसजी की जीत 3-1 से पक्की कर दी। वहीं सात बार के फ्रेंच चैंपियन लियोन ने भी लिली को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed