{"_id":"ff29c91a228d4489e3e08c7a639124b1","slug":"pro-wrestling-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो रेसलिंग का पहला दिन रहा महिला पहलवानों के नाम","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
प्रो रेसलिंग का पहला दिन रहा महिला पहलवानों के नाम
नवीन शर्मा/ अमर उजाला
Updated Fri, 11 Dec 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले पीडब्ल्यूएल में मुंबई ने पंजाब को 5-2 से हराकर जोरदार शुरुआत की। मुंबई की ओर से 53 किलो ग्राम में महिला पहलवान ओडूयाना, एडिनलेग्रे (79) और साक्षी मलिक 58 किलोग्राम के अलावा पुरुष वर्ग में ओदिकादजे ने 57वें किलोग्राम और लिवनबेरियांचे ने 125 किलोग्राम में जीत हासिल की।
विज्ञापन
पंजाब की ओर से 74 किलोग्राम में प्रवीण राणा और 57 किलोग्राम में जॉर्जिया के ब्लादिमीर ने जीत हासिल की।
पहले दिन की सबसे तगड़ी भिड़ंत दो महिला भारतीय पहलवानों के बीच हुई, जो मुंबई की साक्षी मलिक ने 58 किलोग्राम में वर्ल्ड चैंपियनशिप की पदक विजेता गीता फोगट को कड़े मुकाबले में पराजित कर दिया।
विज्ञापन
बाउट की समाप्ति पर स्कोर 8-8 था पर फोर प्वाइंटर लेने के कारण बाजी साक्षी के पक्ष में गई। मुकाबले के दौरान दोनों पक्षों से कड़ा विरोध हुआ लेकिन जूरी ने साक्षी के पक्ष में फैसला सुनाया।
विज्ञापन
इसी तरह पुरुष वर्ग के 74 किलोग्राम में पंजाब की परवीन राणा और मुंबई के प्रदीप के बीच कड़ी टक्कर हुई। दोनों एक समय 5-5 से बराबरी पर थे लेकिन प्रदीप को रेफरी से चेतावनी मिलने का खामियाजा भुगतना पड़ा।
अन्य मुकाबलों में मुंबई की ओडिराणा ने 53 किलो ग्राम में प्रियंका फोगाट को आसानी से 10-0 से हरा दिया। इसी तरह एडिनलिन ग्रे ने 79 किलोग्राम में वैसी लिसा को 8-3 से मात देने में सफल रही।
125 किलोग्राम हेवीवेट में लिवान ने जर्गिल सेखन को 2-1 से मात दी। पंजाब टीम को मौसम खत्री से बड़ी उम्मीदें थीं लेकिन ओदिकादजे के खिलाफ वह बिलकुल ऑफ कलर रहे और 3-8 से बाजी गंवा बैठे। पहले ब्रेक के समय वह 1-6 से पिछड़ रहे थे।