{"_id":"61efc47d70990347be058134","slug":"pro-kabaddi-league-corona-fear-on-the-league-some-players-got-covid-19-infected-changes-were-made-in-the-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pro Kabaddi League: लीग पर कोरोना का साया, कुछ खिलाड़ी संक्रमित मिले, शेड्यूल में किया गया बदलाव","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Pro Kabaddi League: लीग पर कोरोना का साया, कुछ खिलाड़ी संक्रमित मिले, शेड्यूल में किया गया बदलाव
Tue, 25 Jan 2022 03:06 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 25 Jan 2022 03:06 PM IST
सार
मंगलवार को पटना पाइरेट्स का सामना गुजरात जाएंट्स से होना था, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया। अब 25 से 30 जनवरी तक हर रोज सिर्फ एक ही मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन पर कोरोना का साया मंडरा रहा है। बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में खेले जा रहे टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने की बात कही जा रही है। इस वजह से मंगलवार को होने वाला दूसरा मुकाबला भी स्थगित कर दिया गया।
सोमवार को मशाल स्पोर्ट्स ने दो टीमों के कई खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। इसी वजह से मंगलवार को सिर्फ एक मुकाबला ही खेला जाएगा। इसके साथ ही 25 से 30 जनवरी के बीच होने वाले कई मुकाबलों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। संक्रमित खिलाड़ियों को आइसोलेट भी कर दिया गया है।
मंगलवार को पटना पाइरेट्स का सामना गुजरात जाएंट्स से होना था, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया। अब 25 से 30 जनवरी तक हर रोज सिर्फ एक ही मुकाबला खेला जाएगा। लीग स्टेज का पहला हाफ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था। हालांकि, अब आयोजकों का मानना है कि खिलाड़ियों के संक्रमित होने के बाद एक साथ 12 खिलाड़ियों को उतारना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
मशाल स्पोर्ट्स भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो 31 जनवरी से हर दिन दो मुकाबले खेले जा सकेंगे। आयोजकों ने सोमवार रात को कहा था कि मैच के दौरा सभी खिलाड़ियों को मैदान में उतारना सही फैसला नहीं होगा। इसलिए एक मैच कराए जाने का फैसला लिया जा रहा है। मशाल स्पोर्ट्स के लिए खिलाड़ियों का स्वास्थ्य ज्यादा जरूरी है।