फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Prime Minister Narendra Modi Mann Ki Baat Paris Olympic news in hindi

Mann Ki Baat: पेरिस ओलंपिक से पहले पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का किया आग्रह

Sun, 30 Jun 2024 03:34 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 30 Jun 2024 03:34 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि इस बार पेरिस ओलंपिक में कुछ चीजें पहली बार होगी। उन्होंने कहा कि शूटिंग में हमारे खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर कर सामने आ रही है। टेबल टेनिस में महिला और पुरुष दोनों ही क्वालीफाई कर चुके हैं।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi Mann Ki Baat Paris Olympic news in hindi
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

बारबाडोस में शनिवार को खेले गए टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने 17 साल बाद दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई दी। इस ऐतिहासिक पल के एक दिन बाद उन्होंने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में पेरिस ओलंपिक के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने देशवासियों से 26 जुलाई से होने वाले पेरिस ओलंपिक में भारत के एथलीटों का उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया। बता दें कि पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक जारी रहेगा। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत सात मेडल जीतने में कामयाब रहा था, जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल था।
विज्ञापन


 पीएम मोदी का देशवासियों से अनुरोध
रेडियो कार्यक्रम मन की आवाज में पीएम मोदी ने कहा, "मेरे प्रिय देशवासियों अगले महीने से पेरिस ओलंपिक शुरू होने वाला है। मुझे यकीन है कि आप भी भारत का उत्साह बढ़ाने के लिए इस पल का इंतजार कर रहे हैं। मैं ओलंपिक गेम्स के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं देता हूं। टोक्यो ओलंपिक की यादें आज भी हमारे दिमाग में ताजा है।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि टोक्यो ओलंपिक के प्रदर्शन ने देश का दिल जीत लिया और कई खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद विभिन्न खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी तैयारी करके और दुनिया भर में कुल मिलाकर नौ सौ विभिन्न आयोजनों में भाग लेकर अपने मिशन पेरिस 2024 की शुरुआत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, "टोक्यो में हमारे खिलाड़ियों का प्रदर्शन सभी भारतीयों के दिल को जीत लिया। टोक्यो ओलंपिक के तुरंत बाद ही हमारे खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक की तैयारी में जुट गए। अगर सभी खिलाड़ियों को एक साथ ले आए तो इन सभी में लगभग नौ सौ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं। यह बहुत बड़ी संख्या है।"

इस बार होगा कुछ नया
प्रधानमंत्री ने बताया कि इस बार पेरिस ओलंपिक में कुछ चीजें पहली बार होगी। उन्होंने कहा, "दोस्तों इस बार पेरिस ओलंपिक में आपको कुछ ऐसी चीजें देखने को मिलेंगी, जो पहली बार हो रहा होगा। शूटिंग में हमारे खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर कर सामने आ रही है। टेबल टेनिस में महिला और पुरुष दोनों ही क्वालीफाई कर चुके हैं। हमारी शूटर बेटियां भी गनशॉट टीम का हिस्सा हैं। इस बार हमारे खिलाड़ी कुश्ती और घुड़सवारी में भी हिस्सा ले रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस बार खेलों में एक अलग ही स्तर का उत्साह देखने को मिलेगा। आपको याद होगा, हाल ही में हमने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियंशिप में शानदार प्रदर्शन दिखाया था। हमारे खिलाड़ियों ने शतरंज और बैडमिंटन में परचम लहराया है। अब पूरे देश को उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ी ओलंपिक में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे। इन खेलों में मेडल जीतेंगे। आने वाले दिनों में मुझे भी भारतीय टीम से मिलने का मौका मिलेगा। मैं आपकी ओर से उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। #Cheers4Bharat. पीएम मोदी ने बताया कि इस हैशटैग के जरिए हमें अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाना होगा। उन्हें प्रोत्साहित करते रहें।"


बता दें कि इस साल भारतीय खिलाड़ियों ने देश के लिए कई बड़े खिताब जीते। मई में जापान में हुए वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने 17 पदक जीता था, जिसमें छह स्वर्ण, पांच रजत और छह कांस्य पदक शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed