फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   president ramnath kovind to be conferred arjuna award on sports day 

राष्ट्रपति आज खेल प्रतिभाओं को अर्जुन पुरस्कार से करेंगे सम्मानित 

Tue, 29 Aug 2017 01:38 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Tue, 29 Aug 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
president ramnath kovind to be conferred arjuna award on sports day 
अर्जुन अवार्ड - फोटो : zee news
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद खेल दिवस पर मंगलवार को देश की खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करेंगे। रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले देवेंद्र झाझरिया और पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में 17 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से भी नवाजा जाएगा। 
विज्ञापन


झाझरिया को खेल रत्न पुरस्कार के तहत 7 लाख रुपए दिए जाएंगे। जबकि अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार के तहत खिलाड़ियों को 5 लाख रुपए दिए जाएंगे। अर्जुन पुरस्कार समिति और द्रोणाचार्य पुरस्कार समिति ने इन नामों की पुरस्कार के लिए सिफारिश की थी। 
विज्ञापन


अर्जुन अवार्ड से सम्मानित होंगे यह खिलाड़ी  

हरमनप्रीत कौर-क्रिकेट, वरुण सिंह भाटी-पैराएथलीट, प्रशांती सिंह-बास्केटबॉल, एसएसपी चौरसिया-गोल्फ, ओनम बेमबेम देवी-महिला फुटबॉल, साकेत मिनैनी-टेनिस, मरियपन्न थंगावेलू -पैराएथलीट, वीजे सुरेखा-तीरंदाजी, खुशबीर कौर-एथलेटिक्स, आरोकिया राजीव-एथलेटिक्स, एसवी सुनील-हॉकी, सत्यव्रत कादियान-कुश्ती, एं‌थोनी अमलराज-टेबल टेनिस, पीएन प्रकाश -निशानेबाजी, जसवीर सिंह-कबड्डी और देवेंद्रो सिंह-मुक्केबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट चेतेश्वर पुजार काउंटी क्रिकेट में व्यस्त होने की वजह से पुरस्कार ग्रहण करने नहीं आएंगे। वह बाद में पुरस्कार हासिल करेंगे।  

द्रोणाचार्य पुरस्कार पाने वालों में एथलेटिक्स से स्वर्गीय डॉ रामकृष्‍णन गांधी, कबड्डी में हीरानंद कटारिया श‌ामिल हैं। लाइफटाइम द्रोणाचार्य पुरस्कार के तहत बैडमिंटन में जीएसएसवी प्रसाद, मुक्केबाजी में बृजभूषण मोहंती, हॉकी में पीए रफेल, निशानेबाजी में निशांत चक्रवर्ती, कुश्ती में रोशन लाल को सम्मानित किया जाएगा। 

ध्यानचंद अवार्ड में एथलेटिक्स के लिए भूपेंद्र सिंह, फुटबॉल में सैयद शाहिद हकीम और हॉकी में सुमरई टेटे में सम्मानित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed