फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Premier League Manchester United finally won defeated Chelsea Manchester City lost to Aston Villa

Premier League: आखिर मैनचेस्टर यूनाइटेड को मिली जीत, चेल्सी को हराया; एस्टन विला से हारा मैनचेस्टर सिटी

Thu, 07 Dec 2023 10:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 07 Dec 2023 10:41 PM IST
सार

मैनेजर जुर्गेन क्लॉप की टीम लिवरपूल ने शेफील्ड यूनाइटेड को 2-0 से हराकर अंक तालिका में अपना दूसरा स्थान पक्का कर लिया है। लिवरपूल शीर्ष पर मौजूद आर्सेनल से दो अंक पीछे है। लिवरपूल के लिए वर्जिल वान डिक और डोमनिक शोबोशलाई ने गोल किए। शेफील्ड की यह 12वीं हार है और वह अंतिम स्थान पर है।

विज्ञापन
Premier League Manchester United finally won defeated Chelsea Manchester City lost to Aston Villa
मैनचेस्टर यूनाइडेट बनाम चेल्सी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनचेस्टर यूनाइटेड के डच मैनेजर एरिक टेन हैग सत्र की शुरुआत से परेशानियों में घिरे हैं। न्यूकैसल के हाथों हार के बाद उनकी बर्खास्तगी की मांग ने और जोर पकड़ लिया। वहीं गत विजेता मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गॉर्डियोला ने कुछ दिन पूर्व ही कहा था कि उनकी टीम लगातार चौथे खिताब के लिए जल्द जीत की पटरी पर लौटेगी, लेकिन भाग्य कैसे बदलता है, यह बुधवार की रात देखने को मिला। 
विज्ञापन


रेड डेविल्स के नाम से विख्यात मैनेचेस्टर यूनाइटेड ने जहां चेल्सी पर 2-1 से जीत हासिल कर टेन हैग को राहत प्रदान की, वहीं मैनचेस्टर सिटी को एस्टोन विला के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लिश प्रीमियर लीग में दोनों टीमों के बीच सिर्फ तीन अंक का अंतर रह गया है। पिछले चार मैचों से जीत को तरस रही सिटी 30 अंकों के साथ चौथे और यूनाइटेड 27 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। आर्सेनल लूटन पर 4-3 से जीत के बाद सर्वोच्च स्थान पर कायम है।
विज्ञापन


सत्र में 10 मुकाबले हार चुका है यूनाइटेड
बीते सप्ताह यूनाइटेड को न्यूकैसल से हार मिली थी। यह उसकी सत्र की 10वीं हार रही, इसके बाद ही टेन हैग की बर्खास्तगी की मांग ने जोर पकड़ लिया। बुधवार को जीत के बाद टेन हैग ने कहा कि हम एक यात्रा पर हैं, हम शांत हैं और सही दिशा में जा रहे हैं। टेन हैग ने कहा कि उनकी टीम आलोचनाओं से प्रभावित नहीं हो रही है, लेकिन टीम खुद की सबसे बड़ी आलोचक है। वह जानते हैं कि हम अपने प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। हम हमेशा चाहते हैं कि चीजें अच्छी हों। मैक्टोमिने ने खेल के 19वें और 69वें में गोल कर यूनाइटेड को संघर्ष कर रहे चेल्सी पर जीत दिलाई। चेल्सी के लिए 45वें मिनट में कोल पामर ने गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी पर जीत से एस्टन विला तीसरे स्थान पर
एस्टन विला के हाथों हार से पहले मैनचेस्टर सिटी अपने पिछले तीन मुकाबले ड्रॉ खेलती आई है। गॉर्डियोला ने मैच से पहले जीत की पटरी पर आने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन हुआ इसके उलट। 74वें मिनट में लियोन बेली के गोल की बदौलत एस्टन विला को जीत मिली। इस जीत के साथ वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। लगातार तीन बार के विजेता सिटी के मैनेजर गॉर्डियोला ने कहा कि हाल के वर्षों में हमने मैच जीतने के रास्ते निकाले हैं, लेकिन यहां हमें संघर्ष करना पड़ रहा है, हमें जल्द रास्ता निकालना पड़ेगा।


लिवरपूल जीत से दूसरे स्थान पर
मैनेजर जुर्गेन क्लॉप की टीम लिवरपूल ने शेफील्ड यूनाइटेड को 2-0 से हराकर अंक तालिका में अपना दूसरा स्थान पक्का कर लिया है। लिवरपूल शीर्ष पर मौजूद आर्सेनल से दो अंक पीछे है। लिवरपूल के लिए वर्जिल वान डिक और डोमनिक शोबोशलाई ने गोल किए। शेफील्ड की यह 12वीं हार है और वह अंतिम स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed