{"_id":"62ef80a5d7eca609580e9ede","slug":"pooja-started-crying-after-winning-bronze-medal-then-pm-modi-consoled-pakistani-journalist-questioned-his-le","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CWG 2022: कांस्य पदक जीतने के बाद रोने लगीं पूजा, पीएम मोदी ने दी सांत्वना, पाकिस्तानी पत्रकार ने कही यह बात","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG 2022: कांस्य पदक जीतने के बाद रोने लगीं पूजा, पीएम मोदी ने दी सांत्वना, पाकिस्तानी पत्रकार ने कही यह बात
Sun, 07 Aug 2022 03:03 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 07 Aug 2022 03:03 PM IST
सार
कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने के बाद पूजा गेहलोत ने रोते हुए माफी मांगी थी, क्योंकि वो स्वर्ण पदक नहीं जीत पाई थीं। इसके बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर उन्हें सांत्वना दी थी। यह देखकर पाकिस्तान पत्रकार ने अपने नेताओं को घेर लिया।
विज्ञापन
पूजा गेहलोत और पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय पहलवान पूजा गेहलोत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कांस्य पदक जीतने के बाद रोते हुए माफी मांगी थी। उनका कहना था कि वो चाहती थीं, कि जब उन्हें पदक मिले तो राष्ट्रगान बजना चाहिए। यह तभी संभव था, जब वो स्वर्ण पदक जीत जातीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पूजा कांस्य पदक ही जीत पाईं और पदक लेने के बाद उन्होंने रोते हुए माफी मांगी। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके उन्हें सांत्वना दी।
पीएम मोदी ने लिखा कि आपका पदक जश्न मनाने के लिए है न कि माफी मांगने के लिए। पीएम मोदी के ट्वीट के बाद पाकिस्तान के पत्रकार ने अपने देश के नेताओं को फटकार लगाई है और सवाल किया है कि क्या पाकिस्तानी नेताओं को पता है कि देश के एथलीट पदक भी जीत रहे हैं।

क्या है मामला ?
बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती के सेमीफाइनल में गहलोत ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन मुकाबला नहीं जीत सकीं। मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने रोते हुए कहा कि वह चाहती थीं कि प्रतियोगिता में उनकी जीत के बाद राष्ट्रगान बजाया जाए, लेकिन वह केवल एक कांस्य हासिल कर सकीं। उनकी प्रेस कांफ्रेंस का वीडियो देखने के बाद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सांत्वना देते हुए लिखा "पूजा, आपका पदक जश्न के लिए है, माफी के लिए नहीं। आपकी जीवन यात्रा हमें प्रेरित करती है, आपकी सफलता हमें प्रसन्न करती है। आप आगे चलकर देश के लिए कमाल करेंगी।"
पीएम मोदी का ट्वीट जल्द ही वायरल हो गया। कई अन्य लोगों ने भी भावनात्मक एथलीट के लिए उत्साहजनक शब्द पोस्ट किए। वहीं, कई और लोगों ने मोदी के समर्थन के भाव की प्रशंसा की। पाकिस्तानी मीडियाकर्मी शिराज हसन ने मोदी की शैली की तुलना पड़ोसी देश के नेताओं के रवैये से की। उन्होंने लिखा "भारत इस तरह से अपने एथलीटों को प्रोजेक्ट करता है। पूजा गहलोत ने कांस्य जीता और दुख व्यक्त किया, क्योंकि वह स्वर्ण पदक जीतने में असमर्थ थीं और पीएम मोदी ने उन्हें जवाब दिया। कभी पाकिस्तान के पीएम या राष्ट्रपति का ऐसा संदेश देखा है? क्या वे जानते भी हैं कि पाकिस्तानी एथलीट पदक जीत रहे हैं?"

जमकर हुई पीएम मोदी की तारीफ
एक अन्य यूजर ने लिखा "मोदी इज द बेस्ट"। गौतम आनंद नाम के एक ट्विटर यूजर ने कहा, "जब पीएम खुद आपको प्रेरित और प्रोत्साहित करते हैं..। हमें आप पर गर्व है पूजा गहलोत।" एक अन्य यूजर तरंगिनी दास ने कहा कि इस तरह के इशारों ने मोदी को अन्य सभी नेताओं से अलग बना दिया। "यही पीएम मोदी को हमारे अन्य सभी प्रधानमंत्रियों से अलग बनाता है। वह हमारे खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं जैसे किसी ने कभी नहीं किया। हमें पूजा गहलोत पर गर्व है। यहां तक कि इस तरह के कठिन खेलों में भाग लेना और प्रशिक्षण एक उपलब्धि है। आपने कांस्य जीता है यह एक बहुत बड़ी सफलता है।"
एक अन्य युजर ने कहा कि किसी व्यक्ति के राजनीतिक विचार चाहे जो भी हों, इन चीजों का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने पोस्ट किया, "एक व्यक्ति के राजनीतिक विचार अलग हो सकते हैं लेकिन यह चीज सराहना की पात्र है।"
कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा था। इस प्रतियोगिता में भारत के 12 पहलवान शामिल हुए और सभी ने पदक अपने नाम किया।