फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PM Narendra Modi and Vishwanathan Anand congratulate Men's and Women's chess team for Chess Olympiad success

Chess Olympiad: शतरंज ओलंपियाड में मिली ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को सराहा, आनंद ने भी दी बधाई

Mon, 23 Sep 2024 08:49 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 23 Sep 2024 08:49 AM IST
सार

भारत के पुरुष और महिला शतरंज खिलाड़ियों ने इतिहास रचते हुए 45वें शतरंज ओलंपियाड में विजेता बनने का गौरव हासिल कर लिया था। शतरंज ओलंपियाड के 97 साल के इतिहास में पहली बार भारतीय बेटों और बेटियों ने स्वर्ण जीता है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi and Vishwanathan Anand congratulate Men's and Women's chess team for Chess Olympiad success
पीएम मोदी और विश्वनाथन आनंद - फोटो : X

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने पर पुरुष और महिला शतरंज टीमों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि भारत के लिए खेलों में नए अध्याय का प्रतीक है। भारत ने रविवार को इतिहास रचते हुए पुरुष और महिला टीम वर्ग में खिताब जीते थे। यह पहली बार था जब भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। 
विज्ञापन

भारत ने रचा था इतिहास
भारत के पुरुष और महिला शतरंज खिलाड़ियों ने इतिहास रचते हुए 45वें शतरंज ओलंपियाड में विजेता बनने का गौरव हासिल कर लिया था। शतरंज ओलंपियाड के 97 साल के इतिहास में पहली बार भारतीय बेटों और बेटियों ने स्वर्ण जीता है। पुरुष टीम ने 11वें और अंतिम दौर में स्लोवेनिया को 3.5-0.5 से हराया और महिला टीम ने अजरबैजान को इसी अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, भारत के लिए ऐतिहासिक जीत। हमारे दल ने 45वां फिड शतरंज ओलंपियाड जीता। भारत ने शतरंज ओलंपियाड में ओपन और महिला वर्ग दोनों में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। महिला और पुरुष शतरंज टीमों को बधाई। यह उल्लेखनीय उपलब्धि भारत के लिए खेलों में नए अध्याय का प्रतीक है। यह सफलता शतरंज की आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। 
विज्ञापन

विश्वनाथन आनंद भी टीम की सफलता से हुए खुश
दिग्गज खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने भी शतरंज ओलंपियाड में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पुरुष और महिला टीमों को बधाई देते हुए इसे हैरतअंगेज खेल का नतीजा बताया। आनंद ने एक्स पर लिखा, भारतीय पुरुष टीम को ओलंपियाड में एक दौर शेष रहते हुए जीत दर्ज करने पर बधाई। ऐतिहासिक प्रदर्शन। निश्चित तौर पर हैरतअंगेज खेल। डी गुकेश और अर्जुन एरिगेसी को व्यक्तिगत सफलता के लिए बधाई। भारतीय महिला टीम को भी बधाई। पूरी टीम और कप्तान अभिजीत कुंटे ने शानदार परिणाम हासिल किया। विशेष रूप से दिव्या देशमुख और वंतिका अग्रवाल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई। 

टूर्नामेंट में अजेय रही भारतीय पुरुष टीम 
डी गुकेश, अर्जुन एरिगेसी, आर प्रज्ञानंद, विदित गुजराती और पी हरिकृष्णा की पुरुष टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और कुल 22 में से 21 अंक हासिल किए। पुरुषों में अमेरिका ने रजत और उज्बेकिस्तान ने कांस्य जीता। डी हरिका, आर वैशाली, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल और तानिया सचदेव की महिला टीम ने 19 अंक हासिल किए। कजाकिस्तान को रजत और अमेरिका को कांस्य मिला भारतीय खिलाड़ियों का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी शानदार रहा। इससे पहले 2014 और 2022 में भारतीय पुरुष टीम ने कांस्य और महिलाओं ने 2022 में कांस्य पदक जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed