फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PM Narendra Modi and Olympics medalist Abhinav bindra praises shooter Swapnil kusale social media reaction

Paris Olympics: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने स्वप्निल को दी बधाई, अभिनव बिंद्रा ने तारीफ में कही ये बात

Thu, 01 Aug 2024 02:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 01 Aug 2024 02:27 PM IST
सार

कुसाले ने 451.4 का कुल स्कोर किया और तीसरे स्थान पर रहते हुए देश को एक और पदक दिला दिया। यह पहली बार है जब भारत को इस स्पर्धा में ओलंपिक पदक मिला है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi and Olympics medalist Abhinav bindra praises shooter Swapnil kusale social media reaction
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : X

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय निशानेबाद स्वप्निल कुसाले को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। कुसाले ने गुरुवार को पेरिस ओलंपिक में कमाल करते हुए 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन के फाइनल में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। कुसाले ने 451.4 का कुल स्कोर किया और तीसरे स्थान पर रहते हुए देश को एक और पदक दिला दिया। यह पहली बार है जब भारत को इस स्पर्धा में ओलंपिक पदक मिला है। 
विज्ञापन

मोदी ने स्वप्निल के प्रदर्शन को सराहा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, स्वप्निल कुसाले का शानदार प्रदर्शन। पेरिस ओलंपिक में पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में कांस्य पदक जीतने पर आपको बहुत-बहुत बधाई। उनका प्रदर्शन विशेष है क्योंकि उन्होंने बहुत अधिक लचीलापन और कौशल दिखाया है। इसके अलावा वह इस वर्ग में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी हैं। सभी भारतीय काफी खुश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर लिखा, स्वप्निल कुसाले को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। वह पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। भारत ने पहली बार एक ही ओलंपिक में निशानेबाजी में तीन पदक जीते। निशानेबाजों ने भारत को गौरवान्वित किया है। मैं आगामी स्पर्धाओं के लिये उन्हें शुभकामना देती हूं। स्वप्निल कुसाले को भविष्य में और कामयाबी पाने के लिए शुभकामना।

बिंद्रा बोले- स्वप्निल ने दिखाया कि सपनों का पीछा करना क्या होता है 
ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने लिखा, पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी में स्वप्निल के ऐतिहासिक कांस्य पदक जीत से बेहद रोमांचित हूं। आपकी कड़ी मेहनत, धैर्य और जुनून वास्तव में सफल रहा है। उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करना और निशानेबाजी में पदक जीतना आपके समर्पण और प्रतिभा का प्रमाण है। आपने भारत को इतना गौरवान्वित किया है और सभी को दिखाया है कि सपनों का पीछा करना क्या होता है। पेरिस 2024 ओलंपिक एक अविश्वसनीय आयोजन रहा है और आपकी उपलब्धि इसके अविस्मरणीय क्षणों को जोड़ती है। आगे और भी सफलताएं हासिल करें। चमकते रहें। 

खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने लिखा, स्वप्निल कुसाले को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में ऐतिहासिक कांस्य जीतने पर बधाई। ओलंपिक में इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय। आपकी उपलब्धि ने हमें गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed