Paralympics: पीएम मोदी ने प्रवीण कुमार और होकातो से फोन पर की बात, पैरालंपिक में पदक जीतने पर दी बधाई
पीएम ने प्रवीण कुमार से चर्चा की कि कैसे उन्होंने अपने प्रशिक्षण के दौरान इंटरनेट की मदद ली जिससे उन्हें अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद मिली। पीएम ने 40 साल की उम्र में अपने पहले पैरालंपिक में पदक जीतने पर होकातो के प्रयासों की सराहना की।
विस्तार
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi held a telephonic conversation with Paralympic Games medal winner Hokato Hotozhe Sema.
— ANI (@ANI) September 7, 2024
PM appreciated the efforts of Hokato Hotozhe Sema to win a medal in his very first Paralympics at the age of 40 years. pic.twitter.com/Rjpt4WDFdl
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi held a telephonic conversation with Paralympic Games medal winner Praveen.
— ANI (@ANI) September 7, 2024
PM discussed with Praveen Kumar how he took help of internet during his training which helped him improve his performance. pic.twitter.com/GvgZbllRA6
भारत के पैरा एथलीट प्रवीण कुमार ने पेरिस पैरालंपिक के पुरुष ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। छोटे पैर के साथ पैदा हुए प्रवीण ने छह खिलाड़ियों में 2.08 मीटर से सत्र की सर्वश्रेष्ठ कूद लगाई और शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत ने इस तरह पैरालंपिक में छठा स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। प्रवीण का यह पैरालंपिक में लगातार दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में 2.07 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास से रजत पदक जीता था।
पुरुषों की शॉटपुट एफ57 स्पर्धा में होकातो सेमा ने अपने जीवन का सबसे शानदार प्रदर्शन किया। होकातो ने 14.65 मीटर गोला फेंकने के साथ ही कांस्य पदक अपने नाम कर लिया था। होकातो पूर्व सैनिक हैं।