फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PM Modi's John Cena moment captured during US visit; WWE star posts picture

John Cena: जॉन सीना ने साझा की पीएम मोदी की तस्वीर, दिखा WWE स्टार-एक्टर का सिग्नेचर पोज, देखें वायरल पोस्ट

Sun, 25 Jun 2023 02:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 25 Jun 2023 02:07 PM IST
सार

जॉन सीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो फोटो शेयर की है, उसमें पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो में पीएम मोदी हाथ से कुछ ऐसा इशारा कर रहे हैं, जो जॉन सीना के सिग्नेचर पोज से मिलता है। 
 

विज्ञापन
PM Modi's John Cena moment captured during US visit; WWE star posts picture
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (बाएं) जॉन सीना (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों मिस्त्र के दौरे पर हैं। इससे पहले वह अमेरिका में थे। यहां उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति और अन्य नेताओं के अलावा कई बड़ी हस्तियों से मुलाकात की। उन्होंने एलेन मस्क के साथ भी मुलाकात की। मोदी भारत के बाहर भी काफी लोकप्रिय हैं और इसका प्रमाण उनकी इस अमेरिका यात्रा में मिला। विदेश में भी लोग बड़ी संख्या में उनका भाषण सुनने आए। अब डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार जॉन सीना ने पीएम मोदी की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में भारतीय प्रधानमंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो में पीएम मोदी हाथ से कुछ ऐसा इशारा कर रहे हैं, जो जॉन सीना के सिग्नेचर पोज से मिलता है।
विज्ञापन


तस्वीर में पीएम मोदी बाइडन दंपत्ति से बातचीत के दौरान अपने चेहरे के सामने अपनी हथेली दिखाते नजर आ रहे हैं। जॉन सीना ने इस तस्वीर को बिना किसी कैप्शन के साझा किया। हालांकि, सीना के प्रशंसकों ने इस तस्वीर के जॉन सीना के लोकप्रिय 'यू कांट सी मी' मूव से जोड़कर देखा और कहा कि पीएम मोदी भी उनके फैन हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by John Cena (@johncena)



यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोगों ने पोस्ट पर हास्यास्पद टिप्पणियों की बाढ़ ला दी, जिनमें से कुछ ने कहा, 'मोदीजी सीना के प्रशंसक हैं, इसकी पुष्टि हो गई है'। वहीं, एक और यूजर ने लिखा 'मैं इस तस्वीर में केवल जो और जिल को देख सकता हूं।'

पीएम मोदी ने हाल ही में देश में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करने के साथ अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा संपन्न की है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के व्हाइट हाउस में राजकीय रात्रिभोज किया। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ राजकीय लंच में भी वह शामिल हुए थे। वर्तमान में, वह अपने दो देशों के दौरे के दूसरे चरण में मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed