{"_id":"677806c931f195d6ae01816e","slug":"pm-modi-met-koneru-humpy-congratulated-her-on-becoming-the-world-rapid-chess-champion-2025-01-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: पीएम मोदी ने कोनेरू हम्पी से की मुलाकात, विश्व रैपिड शतरंज विजेता बनने पर दी बधाई","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
PM Modi: पीएम मोदी ने कोनेरू हम्पी से की मुलाकात, विश्व रैपिड शतरंज विजेता बनने पर दी बधाई
Fri, 03 Jan 2025 09:18 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 03 Jan 2025 09:18 PM IST
सार
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हम्पी और उनके परिवार से मुलाकात की और उन्हें खिताब जीतने पर बधाई दी।
विज्ञापन
पीएम मोदी से मिलीं कोनेरू हम्पी
- फोटो : @humpy_koneru
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ग्रैंडमास्ट कोनेरू हम्पी ने रविवार को दूसरी बार विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। खिताबी मुकाबले में उन्होंने इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर को हराया और देश का नाम रोशन किया। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हम्पी और उनके परिवार से मुलाकात की और उन्हें खिताब जीतने पर बधाई दी।
विज्ञापन
पीएम से मिलीं हम्पी
पीएम मोदी इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- कोनेरू हम्पी और उनके परिवार से मिलकर बहुत खुशी हुई। वह एक खेल आइकन हैं और महत्वाकांक्षी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनकी तीक्ष्ण बुद्धि और दृढ़ निश्चय स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उन्होंने न केवल भारत को बहुत गौरव दिलाया है, बल्कि उत्कृष्टता को भी नए सिरे से परिभाषित किया है।

Glad to have met Koneru Humpy and her family. She is a sporting icon and a source of inspiration for aspiring players. Her sharp intellect and unwavering determination are clearly visible. She has not only brought immense pride to India but has also redefined what excellence is. https://t.co/4H4sFrmq5E
— Narendra Modi (@narendramodi) January 3, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
हम्पी ने जताया पीएम का आभार
वहीं, कोनेरू हम्पी ने पीएम मोदी से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए लिखा- हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से अपने परिवार के साथ मिलना मेरे लिए अविश्वसनीय सम्मान और जीवन में एक बार मिलने वाला सौभाग्य था। यह अनुभव वास्तव में अविस्मरणीय था, प्रेरणा और प्रोत्साहन से भरा हुआ था। इस उल्लेखनीय क्षण के लिए धन्यवाद, सर।

अंतिम राउंड में जीत की दरकार थी
37 वर्षीय हम्पी ने 11 में से 8.5 अंकों के साथ टूर्नामेंट का समापन किया। यह भारतीय ग्रैंडमास्टर के लिए एक निर्णायक जीत थी। उन्हें चैंपियनशिप जीतने के लिए में सिर्फ जीत की ही दरकार थी। ड्रॉ या हार से उनका सपना टूट जाता। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। रूस के 18 वर्षीय वोलोदर मुर्जिन ने पुरुष वर्ग में यह खिताब जीता। नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के बाद मुर्जिन दूसरे सबसे कम उम्र के FIDE वर्ल्ड रैपिड चैंपियन हैं। नोदिरबेक ने 17 साल की उम्र में खिताब जीता था।

2019 में भी जीता था खिताब
हम्पी ने 2019 में जॉर्जिया के बटुमी में चैंपियनशिप जीतकर सफलता के शिखर पर पहुंची थीं। तब उन्होंने चीन की लेई टिंगजी को एक नर्वस-व्रैकिंग आर्मगेडन गेम में हराया था। जबकि पिछले साल (2023) वह उज्बेकिस्तान के समरकंद में इसी टूर्नामेंट में रजत पदक जीती थीं। वह 2023 में रूस की अनास्तासिया बोदनारुक के खिलाफ टाईब्रेक में खिताब से चूक गईं थीं।