{"_id":"66192faf195ec3a35a04ae25","slug":"pm-modi-gamers-were-thrilled-to-meet-prime-minister-modi-shared-their-experience-of-meeting-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर गद-गद हुए गेमर्स, साझा किया मुलाकात का अनुभव","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर गद-गद हुए गेमर्स, साझा किया मुलाकात का अनुभव
Fri, 12 Apr 2024 06:29 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 12 Apr 2024 06:29 PM IST
सार
पीएम ने जिन गेमर्स से मुलाकात की, उनमें अनिमेष अग्रवाल, नमन माथुर, मिथिलेश, पायल धारे, तीर्थ मेहता, गणेश और अंशु बिष्ट जैसे गेमर्स शमिल हैं। इस बातचीत के दौरान पीएम ने उन्हें बताया कि वह अपने बाल कलर करके सफेद करते हैं ताकि वह परिपक्व दिख सकें। इस पर सभी हंसने लगे।
विज्ञापन
गेमर्स
- फोटो : twitter
विस्तार
भारत के टॉप गेमर्स से गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खुद भी हाथ आजमाया। पीएम ने जिन गेमर्स से मुलाकात की, उनमें अनिमेष अग्रवाल, नमन माथुर, मिथिलेश, पायल धारे, तीर्थ मेहता, गणेश और अंशु बिष्ट जैसे गेमर्स शमिल हैं। इस बातचीत के दौरान पीएम ने उन्हें बताया कि वह अपने बाल कलर करके सफेद करते हैं ताकि वह परिपक्व दिख सकें। इस पर सभी हंसने लगे। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद गेमर्स काफी खुश दिखे। उन्होंने बताया कि पीएम से बातचीत के दौरान उन्हें एक पल के लिए भी अहसास नहीं हुआ कि उनकी उम्र में इतना फासला है।
विज्ञापन
इसके बाद गेमर्स ने प्रधानमंत्री से मुलाकात का साझा किया। अनिमेष ने बताया कि उन्हें कभी उम्मीद ही नहीं थी कि वह कभी पीएम से मिल पाएंगे। उन्होंने कहा, "यह एक प्यारा अनुभव था। सच कहूं तो हमने उम्मीद नहीं की थी कि हमें कभी पीएम से मिलने का मौका मिलेगा।" वहीं, नमन माथुर ने बताया कि पीएम से मुलाकात के दौरान उन्हें किसी तरह की कोई असहजता महसूस नहीं हुई। माथुर ने कहा, "यह एक अद्भुत अनुभव था। हमें इसके बारे में इतने कम समय में पता चला। हमें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि हमें ऐसा अवसर मिला है...उनकी ऊर्जा, आभा और रुचि अद्भुत थी, जिस तरह से उन्होंने हमें अपने आसपास सहज बनाया वह अच्छा अनुभव था।"
इसके अलावा तीसरी गेमर पायल ने बताया कि शुरुआत में वह काफी घबराई थी लेकिन पीएम से बातचीत के दौरान उन्हें महसूस हुआ जैसे कि वह पहले से उन्हें जानती हैं। पायल धरे ने कहा, ''शुरुआत में मैं बहुत घबराई हुई थी, लेकिन जैसे-जैसे हमारी बातचीत शुरू हुई, माहौल बदलने लगा। हमें ऐसा लगा जैसे वह पीएम को काफी समय से जानते हों और उनसे पहले भी मिल चुके हों...यह एक मजेदार बातचीत थी।"
विज्ञापन
#WATCH | Indian Gamers Animesh Agarwal, Naman Mathur and Payal Dhare speak with ANI and recollect their interaction with PM Narendra Modi.
विज्ञापन
Animesh Agarwal says, "It was a lovely experience. To be honest, we had not expected that we would ever get the opportunity to meet the… pic.twitter.com/qOhPkwZIlS— ANI (@ANI) April 12, 2024