फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PM Modi expressed pride for performance of special athletes encouraged the team that won 33 medals

PM Modi: पीएम मोदी ने विशेष एथलीटों के प्रदर्शन पर जताया गर्व, 33 पदक जीतने वाले दल का बढ़ाया हौसला

Tue, 18 Mar 2025 11:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 18 Mar 2025 11:34 PM IST
सार

पीएम ने कहा, मुझे अपने एथलीटों पर बेहद गर्व हैं, जिन्होंने तूरिन में हुए विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में देश का नाम रोशन किया। हमारा अविश्वसनीय दल 33 पदक जीतकर घर लौटा है। मैं इस दल से संसद में मिला और उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन
PM Modi expressed pride for performance of special athletes encouraged the team that won 33 medals
पीएम ने की खिलाड़ियों से मुलाकात - फोटो : @narendramodi-X (SCREENGRAB)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में 33 पदक जीतने वाले विशेष एथलीटों के दल से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। पीएम ने विशेष एथलीटों के साथ मुलाकात का फोटो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया। तूरिन (इटली) में हुए इन खेलों में भारतीय दल ने आठ स्वर्ण, 18 रजत और सात कांस्य पदक जीते। इन खेलों में स्पेशल ओलंपिक भारत की ओर से 30 विशेष एथलीट और 19 सदस्यीय सपोर्ट स्टाफ का दल भेजा गया था। विशेष एथलीटों ने छह खेलों अल्पाइन स्कीइंग, ट्रैक स्पीड स्केटिंग और क्रॉस कंट्री स्नोबोर्डिंग, फ्लोरबाल, स्नोशूइंग, शॉर्ट स्कीइंग में पदक जीते।
विज्ञापन

'देश का नाम किया रोशन'
पीएम ने कहा, मुझे अपने एथलीटों पर बेहद गर्व हैं, जिन्होंने तूरिन में हुए विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में देश का नाम रोशन किया। हमारा अविश्वसनीय दल 33 पदक जीतकर घर लौटा है। मैं इस दल से संसद में मिला और उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई दी। दल के साथ खेल मंत्री मनसुख मांडविया, खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्ष मल्लिका नड्डा भी मौजूद थीं। खेल मंत्री मांडविया ने पीएम की पोस्ट और फोटो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, अपने परम मित्र के साथ एथलीट।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मंत्रालय ने पदक विजेताओं के कैश अवॉर्ड में बढ़ोतरी की भी घोषणा की। स्वर्ण पदक विजेता को 20 लाख, रजत विजेता को 14 लाख और कांस्य विजेता को 8 लाख रुपये का कैश अवॉर्ड मिलेगा। इससे पहले मल्लिका नड्डा की अगुवाई में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में भारतीय दल का सम्मान किया गया, जिसमें खेल मंत्री मांडविया और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed