PM Modi: पीएम मोदी ने दी भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एशिया कप का खिताब जीतने पर बधाई, चीन को 3-2 से हराया
रविवार को मस्कट में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने पेनाल्टी शूटआउट में तीन बार के चैंपियन चीन को 3-2 से हराकर महिला जूनियर एशिया कप हॉकी में अपना खिताब सुरक्षित रखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम मोदी ने 'एक्स' पर लिखा, एशिया कप खिताब जीतने के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को बधाई। टीम ने बहुत धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। इस सफलता से विशेषकर युवाओं में हॉकी के प्रति बढ़ते जुनून का भी पता चलता है। टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
Congratulations to the Indian Junior Women's Hockey Team for winning the Asia Cup title. The team showed immense grit and determination. This success also shows the increasing passion towards Hockey, especially among the youth. My best wishes to the team for their future… pic.twitter.com/mLXN8vfw9q
— Narendra Modi (@narendramodi) December 16, 2024
शूटआउट से पहले भी भारतीय गोलकीपर निधि चीन के लगातार हमलों के आगे दीवार बनकर खड़ी रही थीं। निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 से बराबरी पर था। चीन की जिनजुआंग ने 30वें मिनट में बढ़त बनाई थी पर कनिका के गोल से भारत ने 41वें मिनट में बराबरी कर ली थी शूटआउट में साक्षी ने गोल कर बढ़त दिलाई और गोलकीपर निधि ने चीन के प्रयास को विफल कर दिया। चीन ने हाओ के सटीक निशाने से बराबरी कर ली। इशिका ने स्कोर 2-2 किया। चीन के दो प्रयास विफल रहे सुनेलिता ने गोल कर यादगार जीत दिलाई।
ASIA CHAMPIONS 🔥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 15, 2024
What a night for Indian hockey 🏑
Team India lifts the Junior Women’s Asia Cup 2024 trophy after an intense 3-2 penalty shootout win over China💪
A showcase of resilience, teamwork, and unmatched spirit that will inspire generations to come. 🙌✨… pic.twitter.com/Vl4cVO7BNr
भारत की महिला जूनियर एशिया कप जीत की सूत्रधार रहीं दीपिका ने सफलता का श्रेय टीम के सामूहिक प्रयास को दिया और कहा कि यह उनकी साथी खिलाड़ियों के समर्थन के बिना संभव नहीं होता। दीपिका ने टूर्नामेंट का समापन शीर्ष गोल स्कोरर के रूप में किया और उनके नाम 12 गोल रहे जिसमें से पांच गोल पेनाल्टी कॉर्नर से आए। शुरुआती चार मैच में 11 गोल करने वालीं दीपिका ने कहा, मैं बेहद खुश हूं कि मैं इतने गोल करने में सफल रही लेकिन यह मेरी साथियों की मदद के बिना संभव नहीं होता।
भारतीय महिला हॉकी टीम हर खिलाड़ी को दो-दो लाख रुपये मिलेंगे। हॉकी इंडिया ने इसका एलान करते हुए कहा- टीम के सभी खिलाड़ियों को दो-दो लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे।