फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PKL 10: UP Yoddhas ready for explosive performance on home ground, home leg will start from December 29

PKL 10: यूपी योद्धाज घरेलू मैदान पर धमाकेदार प्रदर्शन के लिए तैयार, 29 दिसंबर से शुरू होगा होम लेग

Wed, 27 Dec 2023 08:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 27 Dec 2023 08:26 PM IST
सार

यूपी योद्धाज ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले तीन मैचों में से दो में जीत हासिल की। वर्तमान में, दो जीत और एक टाई के साथ तालिका में दसवें स्थान पर मौजूद योद्धा अपने घरेलू दर्शकों के समर्थन पर सवार होकर बदलाव का लक्ष्य रखेंगे।

विज्ञापन
PKL 10: UP Yoddhas ready for explosive performance on home ground, home leg will start from December 29
यूपी योद्धा की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली एनसीआर में कबड्डी का बुखार बढ़ने वाला है क्योंकि प्रो कबड्डी लीग में उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली यूपी योद्धाज एक बार फिर अपने घरेलू मैदान पर लौटने की तैयारी कर रही है। योद्धाज अपने घरेलू मैदान पर 2 सीजन के लंबे इंतजार के बाद खेलन को लेकर काफी उत्सुक हैं। यूपी योद्धाज ने आज अपने घरेलू स्टेडियम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने होम लेग की घोषणा की। योद्धाज, अपने घरेलू दर्शकों के सामने चार रोमांचक मुकाबले खेलेंगे। 29 दिसंबर, 2023 को योद्धाज बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ मुकाबले के साथ होम लेग की शुरूआत करेंगे। 
विज्ञापन


प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 के सभी 11 खेलों के टिकट पेटीएम इनसाइडर एप्लिकेशन और वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, प्रशंसक सीधे गेट नंबर 5 पर स्थित बॉक्स ऑफिस से भी टिकट खरीद सकते हैं। सभी दिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक प्रशंसक टिकट खरीद सकते हैं। टिकटों की कीमत मात्र 150 रुपये  है।
विज्ञापन


29 दिसंबर 2023 को होम लेग की शुरुआत से पहले बोलते हुए, पीकेएसवी सागर ने कहा, “हम अपने होम लेग, नोएडा में प्रो कबड्डी लीग का स्वागत करते हुए बेहद रोमांचित हैं।  मुझे उम्मीद है कि शहर के प्रशंसकों को स्टेडियम से अपनी पसंदीदा टीम को लाइव खेलते हुए देखकर  रोमांचक अनुभव मिलेगा। इस बार हमने टिकटों की कीमत भी बहुत उचित दर पर रखी है। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कबड्डी प्रशंसक बड़ी संख्या में आएं। हम प्रो कबड्डी लीग के एक शानदार और सफल नोएडा चरण की कामना करते  हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 यूपी योद्धाज के मुख्य कोच जसवीर सिंह ने कहा, “टूर्नामेंट से पहले जीएमआर स्पोर्ट्स की हमारी दो अकादमियों में हमारे पास 50 दिनों का उपयोगी प्रशिक्षण सत्र था। लीग के शुरुआती दिनों में चोटों के कारण हमें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब टीम पूरी तरह से फिट है। अपने घरेलू दर्शकों के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। लीग का 70 प्रतिशत से अधिक मैच अभी बाकी है। हम आने वाले दिनों में अपनी बढ़त फिर से हासिल करने के लिए आश्वस्त हैं। जीएमआर समूह हमेशा हमारा समर्थन करता रहा है और हम अपने प्रशंसकों को खुश और गौरवान्वित रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।''

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, यूपी योद्धाज के कप्तान, प्रदीप नरवाल ने कहा, "मैं अपने घरेलू दर्शकों के सामने यूपी योद्धाज के कप्तान के रूप में अपने पहले अनुभव का इंतजार कर रहा हूं। मुझे विश्वास है कि हम एक टीम के रूप में अपना योगदान देंगे।" अपने प्रशंसकों को खुश देखने का ये सबसे  अच्छा मौका होगा ।"

इस अवसर पर बोलते हुए, सुरेंदर गिल, रेडर, यूपी योद्धाज ने कहा, “यह अब तक एक मिश्रित  सीजन रहा है। घरेलू दर्शकों के सामने हर मुकाबला रोमांचित रखने का पूरा प्रयास करेंगे।  एक टीम के रूप में हम कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं।  मैं घरेलू चरण में हमारे लिए अनुकूल नतीजों को लेकर सकारात्मक हूं।''

यूपी योद्धाज ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले तीन मैचों में से दो में जीत हासिल की। वर्तमान में, दो जीत और एक टाई के साथ तालिका में दसवें स्थान पर मौजूद योद्धा अपने घरेलू दर्शकों के समर्थन पर सवार होकर बदलाव का लक्ष्य रखेंगे।


सुरेंद्र गिल योद्धाज के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे हैं। गिल सबसे सफल रेड (56) और सबसे अधिक रेड पॉइंट (75) के साथ सूची में तीसरे स्थान पर काबिज हैं। उन्हें डबकी-किंग परदीप नरवाल का अच्छा समर्थन प्राप्त है, जिन्होंने अपनी महानतम प्रदर्शन किया है। इस  सीजन में अब तक 43 रेड अंक हासिल प्राप्त किए किए हैं। योद्धाज की रक्षा का ध्यान नितेश कुमार, गुरदीप और सुमित की तिकड़ी ने अच्छी तरह से रखा है, जिनके पास क्रमशः 22, 19 और 17 टैकल पॉइंट हैं। घरेलू दर्शकों को इन खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी और उम्मीद होगी कि योद्धा जीत की राह पर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed