फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   piyush chawla marriage

ऐतिहासिक होगी पीयूष चावला की शादी!

Tue, 26 Nov 2013 01:28 PM IST
अमर उजाला, मुरादाबाद
अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Tue, 26 Nov 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
piyush chawla marriage

मुरादाबाद में क्रिकेटर पीयूष चावला की शादी शहर के लिहाज से ऐतिहासिक होगी। ड्राइव इन 24 में होने वाली इस शादी को यादगार बनाने के लिहाज से तमाम तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन


स्वाद के लिहाज से जो मेन्यू तैयार किया गया है उसके लिए दिल्ली, जयपुर, अमृतसर से कारीगर बुलाए गए हैं। बीस से ज्यादा मिठाईयों को मेन्यू में जगह दी गई है। मौसम के हिसाब से काफी हट का भी अलग से इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


करीब एक हजार मेहमानों के हिसाब से तैयारियां की जा रही हैं। साउथ इंडियन भोजन के लिए दिल्ली के मशहूर सागर रत्ना को बुलाया गया है। अमृतसर से पंजाबी ढाबा के स्पेशल कारीगर आ रहे हैं। जयपुर की राजस्थानी थाली फूड्स वाले अपने कल्चर से संबंधित भोजन परोसेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं की पसंद को देखते हुए फूड चेन डोमिनोज का स्टाल लगाया जा रहा है। इसमें पिज्जा, पास्ता मिलेंगे। बीकानेर वाले अपनी ग्यारह तरीके की मिठाईयों के स्टाल लगा रहे हैं। ड्राइव इन के कारीगर भी दस तरीके की मिठाईयां बना रहे हैं।

दिल्ली के बाउंसर्स संभालेंगे सुरक्षा
सुरक्षा के लिहाज से 29 नवंबर को होटल ड्राइव इन 24 का मेन गेट शादी में आने वाले मेहमानों के लिए बंद रहेगा। साइड वाले गेट से एंट्री होगी। दिल्ली क्लब के छह बाउंसर्स को होटल प्रबंधन बुला रहा है। पंद्रह स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड मौजूद रहेंगे।

मेहमानों को डबल सिक्योरिटी सिस्टम से गुजरना होगा। गेट पर बाउंसर्स व गार्ड पास चेक करने के बाद अंदर घुसने देंगे। इसके बाद मिलनी के मौके पर परिजन अपने मेहमानों को चेक करेंगे। पार्किंग के लिए तीस से ज्यादा गार्ड तैनात किए जाएंगे। बैलट पार्किंग की भी व्यवस्था रहेगी।

लोकल का भी रखा गया पूरा ख्याल

ऐतिहासिक शादी में ऐसा नहीं है कि सारा मेन्यू ही बाहर के कारीगरों के जिम्मे रहेगा। शहर की प्रसिद्ध लालाराम की चटोरी चाट पर तमाम व्यंजन मिलेंगे। मुरादाबादी दाल, मुल्तानी छोले चावल जैसी पारंपरिक डिश भी मेन्यू में शामिल रहेंगे।

पंडाल का लगेगा पूरा नया सेटअप
वैवाहिक समारोह के लिए पूरे होटल को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। पचास गुणा तीस फुट के स्टेज पर पीयूष अनुभूति को जयमाला पहनाएंगे। पूरे पंडाल के लिए होटल प्रबंधन ने पूरा नया सेटअप बनाया गया है। फूलों की आकर्षक सजावट की जा रही है। इसके लिए भी दिल्ली से डेकोरेटर मंगाए गए हैं। तीस कमरे विवाह में आने वाले मेहमानों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

‘केसर’ में होगी रिंग सेरेमनी

होटल ड्राइव इन 24 के नए बैंक्वट हाल ‘केसर’ का उद्घाटन भी पीयूष व अनुभूति की रिंग सेरेमनी से होगा। शादी से एक दिन पहले होने वाली इस सेरेमनी को बेहद पारिवारिक मेहमान ही मौजूद रहेंगे। सौ मेहमानों की व्यवस्था की गई है। रिंग सेरेमनी वाले दिन होटल के दस कमरे बुक किए गए हैं।


सभी मेहमान रहेंगे खास
शादी में आने वाले सभी मेहमान एक ही पंडाल में डिनर करेंगे। दोनों परिवारों ने अपने सभी मेहमानों को खास मानते हुए एक ही पंडाल सजवाया है। हालांकि शादी में क्रिकेटरों के आने की संभावना है। माना जा रहा है कि पास से एंट्री के चलते पूरी व्यवस्था चौकस रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed