{"_id":"d780056e-2f53-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pinki-seeks-mamata-banerjee-intervention-in-her-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंकी प्रमाणिक ने ममता बनर्जी से मांगी मदद","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
पिंकी प्रमाणिक ने ममता बनर्जी से मांगी मदद
कोलकाता/एजेंसी
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:09 AM IST
विज्ञापन
एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता पिंकी प्रमाणिक ने पुलिस पर खुद को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मामले में दखल देने की अपील की है। पिंकी पर बलात्कार का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
पिंकी ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि मैं चाहती हूं कि मुख्यमंत्री मेरे शोषण के खिलाफ आवाज उठाएं। साथ ही मुझे राज्य के खेलमंत्री मदन मित्रा और पश्चिम बंगाल सरकार से भी सहयोग की उम्मीद है। उन्होंने साथ ही कहा कि कई लोगों ने संकट के दिनों में मेरा साथ देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब मेरे साथ कोई भी नहीं है। यह काफी हैरान करने वाला है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपनी चार्जशीट में पिंकी को पुरुष करार दिया है। पिंकी ने पुलिस पर उनका शोषण करने और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पिंकी पर अपनी लिव इन पार्टनर अनामिका आचार्य से बलात्कार करने का आरोप है।
विज्ञापन
इस बारे में उन्होंने कहा कि अनामिका को रहने की जगह देना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी। क्या पिंकी पुलिस के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करेंगी, इस बारे में पूछने पर उनके वकील ने कहा कि हमें अभी तक मेडिकल रिपोर्ट की कॉपी नहीं मिली है।