फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   penba and deepali won gold

पेंबा और दीपाली ने जीता गोल्ड

Wed, 26 Dec 2012 11:33 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Dec 2012 11:33 PM IST
विज्ञापन
penba and deepali won gold

सेना के अंतरराष्ट्रीय शूटर पेंबा तमांग ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल का गोल्ड अपने नाम कर लिया। महिलाओं की 50 मीटर प्रोन में महाराष्ट्र की दीपाली देशपांडे ने स्वर्ण जीता। इस इवेंट के जूनियर वर्ग में यूपी की करुणा सागर ने जबकि 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल में उत्तराखंड के समरजीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीते।

विज्ञापन


कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में खेली जा रही इस चैंपियनशिप में 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल सेना के शूटरों के नाम रही। पेंबा तमांग ने 582 का स्कोर कर टॉप पर रहे, जबकि सेना के ही हरप्रीत सिंह ने 577 पर रजत और उनके साथी गुरप्रीत सिंह ने 575 के स्कोर पर कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग में समरजीत सिंह ने 561 का स्कोर कर गोल्ड जीता। उनसे पीछे 560 का स्कोर कर ओएनजीसी के अजितेश कौशल रहे।
विज्ञापन


50 मीटर प्रोन में दीपाली देशपांडे को मध्य प्रदेश की राजकुमारी राठौड़ से कड़ी टक्कर मिली। उन्होंने 590 का स्कोर कर स्वर्ण जीता। जबकि राजकुमारी उनसे एक अंक पीछे रहीं। गुजरात की लज्जा गोस्वामी ने 588 के स्कोर पर कांस्य जीता। जूनियर वर्ग में यूपी की करुणा सागर ने 582 का स्कोर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed