फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Saint-Germain reached the pre-quarterfinals of the French Cup Kylian Mbappe scored two goals

Kylian Mbappe: पेरिस सेंट जर्मेन फ्रेंच कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचा, किलियन एम्बाप्पे ने दागे दो गोल

Sun, 21 Jan 2024 08:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: रोहित राज Updated Sun, 21 Jan 2024 08:15 PM IST
सार

एम्बाप्पे ने इस जीत में न सिर्फ दो गोल किए बल्कि बाकी के दोनों गोल में सहायता भी की। इन दो गोल के साथ एम्बाप्पे के इस सत्र में पीएसजी के लिए 26 मैच में 28 गोल हो गए हैं।

विज्ञापन
Paris Saint-Germain reached the pre-quarterfinals of the French Cup Kylian Mbappe scored two goals
किलियन एम्बाप्पे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फ्रांस के सुपर स्टार किलियन एम्बाप्पे का इस सत्र में अपने क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के लिए शानदार प्रदर्शन का क्रम जारी है। फ्रेंच कप में पीएसजी ने तीसरे दर्जे में खेलने वाले क्लब ऑरलियांस को 4-1 से पराजित कर अंतिम-16 में जगह बना ली। एम्बाप्पे ने इस जीत में न सिर्फ दो गोल किए बल्कि बाकी के दोनों गोल में सहायता भी की। इन दो गोल के साथ एम्बाप्पे के इस सत्र में पीएसजी के लिए 26 मैच में 28 गोल हो गए हैं। वहीं उन्होंने क्लब के लिए अपने गोलों की संख्या रिकॉर्ड 240 कर ली है। वह बीते सत्र में उरुग्वे के एडिंसन कवानी का क्लब के लिए सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन


एम्बाप्पे ने खेल के 16वें मिनट में रैंडल कोलो मुआनी के साथ मिलकर गोल किया। इसके बाद उन्होंने 62वें मिनट हैंडबॉल के चलते मिली पेनाल्टी पर गोल दागा। 71वें मिनट में उन्होंने बाएं छोर से क्रांस फेंका जिस पर गोंसालो रामोस ने गोल किया। इसके बाद 88वें मिनट में म्बापे ने सेनी मायुलु को पास दिया, जिस पर उन्होंने आसानी से गोल किया। ऑरलियांस के लिए निकोलस सेंट रुफ ने 86वें मिनट में गोल किया। वहीं 2022 के विजेता नांट्स को लावाल ने 0-1 से पराजित किया।
विज्ञापन


जॉर्डन ने कोरिया को 2-2 से ड्रॉ पर रोका
एशिया कप फुटबॉल में जॉर्डन ने कोरिया को 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया। कोरिया को यह ड्रॉ जॉर्डन की ओर से किए गए आत्मघाती गोल के जरिए नसीब हुआ। इस ड्रॉ के साथ ग्रुप ई में 1990 में जर्मनी को विश्वकप जिताने वाले पूर्व फुटबॉल जुर्गेन क्लिंसमैन की कोचिंग में खेल रही कोरिया और जॉर्डन के चार-चार अंक हो गए हैं। यह 24 घंटे के अंतराल में दूसरा अप्रत्याशित परिणाम है। इससे पहले इराक ने जापान को 2-1 से पराजित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरिया को टॉटेनहेम के स्टार फुटबॉलर सोन ह्यूंग मिन ने पांचवें मिनट में पेनाल्टी पर बढ़त दिलाई। 37वें मिनट में जॉर्डन ने पांर्क यांग वू के आत्मघाती गोल से बराबरी हासिल की। छह मिनट बाद यजान अल नैमत ने गोल कर जॉर्डन को बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ के स्टापेज समय में ह्वांग इन के जमीनी शाट को यजान अल अरब ने अपने ही गोल में पहुंचा दिया, जिससे मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटा। इसी ग्रुप में बहरीन ने मलयेशिया को 1-0 से हराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed