फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: Won six medals, but after 24 years India's rank in Olympics reached below 70, worse than Rio

Paris Olympics: छह पदक जरूर जीते, लेकिन 24 साल बाद ओलंपिक में भारत का रैंक 70 के नीचे पहुंचा, रियो से भी खराब

Sun, 11 Aug 2024 09:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 11 Aug 2024 09:47 PM IST
सार

भारत ने ओलंपिक में सबसे ज्यादा पदक फील्ड हॉकी में जीते हैं। इस खेल से देश को आठ स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य समेत 13 पदक मिले हैं। इसके बाद भारत को ओलंपिक में सबसे ज्यादा आठ पदक कुश्ती में मिले हैं।

विज्ञापन
Paris Olympics: Won six medals, but after 24 years India's rank in Olympics reached below 70, worse than Rio
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में छह पदक जरूर जीते, लेकिन देश का प्रदर्शन रैंक के मामले में 2016 रियो ओलंपिक से भी खराब रहा। भारत ने इस साल 117 खिलाड़ियों के दल को पेरिस भेजा था। यह संख्या बिल्कुल रियो ओलंपिक के बराबर की थी। हमने पदक जरूर रियो से ज्यादा जीते, लेकिन रैंक में काफी पिछड़ गए। भारत पेरिस में 71वें स्थान पर रहा। ओलंपिक में 24 साल बाद ऐसा हुआ जब भारत का रैंक 70 से नीचे पहुंचा हो। इससे पहले साल 2000 सिडनी ओलंपिक और 1996 अटलांटा ओलंपिक में भारत का रैंक 71वां रहा था। वहीं, रियो 2016 में भारत 67वें और 2004 एथेंस में भारत 65वें स्थान पर रहा था। भारत ने अब तक ओलंपिक में 10 स्वर्ण, 10 रजत और 21 कांस्य समेत कुल 41 पदक जीते हैं। 
विज्ञापन

Paris Olympics: Won six medals, but after 24 years India's rank in Olympics reached below 70, worse than Rio
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला
भारत ने पहली बार साल 1900 पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लिया था और तब दो पदक जीते थे और 17वें स्थान पर रहे थे। 1904 सेंट लुईस, 1908 लंदन और 1912 स्टॉकहोम ओलंपिक में भारत ने हिस्सा ही नहीं लिया था। 1920 एंटवर्प ओलंपिक और 1924 पेरिस ओलंपिक में भारत ने कोई पदक नहीं जीते। 1928 एम्सटरडैम ओलंपिक में भारत ने एक पदक, 1932 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में एक पदक, 1936 बर्लिन ओलंपिक में एक पदक, 1948 लंदन ओलंपिक में एक पदक, 1952 हेलसिंकि ओलंपिक में दो पदक जीते थे। इसके अलावा 1956 मेलबर्न, 1960 रोम, 1964 टोक्यो, 1968 मेक्सिको, 1972 म्यूनिख और 1980 मॉस्को ओलंपिक में भारत ने एक-एक पदक ही जीता। 1976 मॉन्ट्रियल ओलंपिक, 1988 सियोल और 1992 बार्सिलोना ओलंपिक में भारत को कोई पदक नहीं मिला था। 2008 बीजिंग ओलंपिक में भारत ने एक स्वर्ण समेत तीन पदक जीते और भारत का रैंक 50 रहा था। 2012 लंदन ओलंपिक में भारत ने छह पदक जीते और रैंक 55 रहा था। 2020 टोक्यो ओलंपिक में भारत का रैंक 48 रहा था। भारत ने इसमें सात पदक जीते थे और यह पदक के मामले में भारत का सबसे सफल ओलंपिक रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Paris Olympics: Won six medals, but after 24 years India's rank in Olympics reached below 70, worse than Rio
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला
भारत ने ओलंपिक में सबसे ज्यादा पदक फील्ड हॉकी में जीते हैं। इस खेल से देश को आठ स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य समेत 13 पदक मिले हैं। इसके बाद भारत को ओलंपिक में सबसे ज्यादा आठ पदक कुश्ती में मिले हैं। एथलेटिक्स यानी ट्रैक एंड फील्ड में चार पदक, शूटिंग में सात पदक, बैडमिंटन में तीन पदक, भारोत्तोलन में दो पदक, मुक्केबाजी में तीन पदक और टेनिस में एक पदक मिला है। 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत ने हॉकी, एथलेटिक्स, शूटिंग और कुश्ती में तो पदक जीते, लेकिन बैडमिंटन, भारोत्तोलन, मुक्केबाजी और टेनिस में भारत को कोई पदक नहीं मिले। 
विज्ञापन

Paris Olympics: Won six medals, but after 24 years India's rank in Olympics reached below 70, worse than Rio
ओलंपिक - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed