फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: Swiatek's great start in women's singles, Alcaraz-Djokovic in second round in men's tennis

Paris Olympics: टेनिस में महिला एकल में स्वियातेक की शानदार शुरुआत, पुरुषों में अल्काराज-जोकोविच दूसरे दौर में

Sat, 27 Jul 2024 10:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 27 Jul 2024 10:03 PM IST
सार

नडाल ने अपने 22 ग्रैंड स्लैम खिताब में से फ्रेंच ओपन को रिकॉर्ड 14 बार जीता है। वह ओलंपिक में भी दो स्वर्ण पदक के विजेता है। नडाल शुक्रवार की रात उद्घाटन समारोह के दौरान मशाल वाहक थे।

विज्ञापन
Paris Olympics: Swiatek's great start in women's singles, Alcaraz-Djokovic in second round in men's tennis
अल्काराज-जोकोविच - फोटो : विंबलडन(ट्विटर)

विस्तार

सात सप्ताह पहले फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले कार्लोस अल्काराज और इगा स्वियातेक ने रोलां गैरो में खेले जा रहे ओलंपिक टेनिस स्पर्धा में अपने अभियान का आगाज सीधे सेटों में जीत के साथ किया। बारिश के कारण छत को बंद करके इन मुकाबलों को खेला गया।
विज्ञापन


स्वियातेक और अल्काराज की तरह नोवाक जोकोविच ने भी सीधे सेटों में जीत हासिल की। जोकोविच के सामने दूसरे दौर में लंबे समय से प्रतिद्वंद्वी राफेल नडाल की चुनौती हो सकती है जो पुरुष एकल में रविवार को अपने अभियान का आगाज करेंगे।
विज्ञापन


नडाल ने अपने 22 ग्रैंड स्लैम खिताब में से फ्रेंच ओपन को रिकॉर्ड 14 बार जीता है। वह ओलंपिक में भी दो स्वर्ण पदक के विजेता है। नडाल शुक्रवार की रात उद्घाटन समारोह के दौरान मशाल वाहक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह शनिवार को अल्काराज के साथ युगल मुकाबलों में चुनौती पेश करेंगे। फ्रेंच ओपन में तीन बार की गत चैंपियन और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी स्वियातेक ने  रोमानिया की इरिना कैमेलिया बेगु को सीधे सेट में हराया।

सात हफ्ते पहले रोलां गैरो पर चौथा फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाली पोलैंड की स्वियातेक ने बेगु को 6-2, 7-5 से शिकस्त दी। मौजूदा फ्रेंच ओपन और विंबलडन चैंपियन अल्काराज ने लेबनान के हेडी हबीब को 6-3, 6-1 से हराया।


ओलंपिक में शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बिया के जोकोविच ने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन को आसानी से 6-0, 6-1 से हराया। जून में फ्रेंच ओपन और दो हफ्ते पहले विंबलडन में उप विजेता रही इटली की जैस्मिन पाओलिनी पेरिस ओलंपिक खेलों में जीत दर्ज करने वाली पहली टेनिस खिलाड़ी बनीं जब उन्होंने रोमानिया की ऐना बोगडेन को 7-5, 6-3 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed