फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: Rishabh Pant kept a big reward for Neeraj Chopra on winning gold will give gift to the fans

Paris Olympics: नीरज चोपड़ा के स्वर्ण जीतने पर ऋषभ पंत ने रखा बड़ा इनाम, फैंस को देंगे तोहफा, करना होगा ये काम

Wed, 07 Aug 2024 08:24 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 07 Aug 2024 08:24 AM IST
सार

नीरज ने अपने स्वर्ण पदक के बचाव की बेहतरीन शुरुआत की है और उनसे फाइनल में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है। नीरज ने ग्रुप ए और बी दोनों में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन
Paris Olympics: Rishabh Pant kept a big reward for Neeraj Chopra on winning gold will give gift to the fans
ऋषभ पंत-नीरज चोपड़ा - फोटो : @RishabhPant17/PTI

विस्तार

भारतीय गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में अपना अभियान शुरू किया। क्वालिफिकेशन राउंड में टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता ने 89.34 मीटर भाला फेंक कर फाइनल में जगह बनाई। यह उनका सीजन का बेस्ट थ्रो था। अब भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज नीरज चोपड़ा ने बड़ा एलान किया है। 
विज्ञापन

Paris Olympics: Rishabh Pant kept a big reward for Neeraj Chopra on winning gold will give gift to the fans
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
फाइनल में पहुंचे नीरज
नीरज ने अपने स्वर्ण पदक के बचाव की बेहतरीन शुरुआत की है और उनसे फाइनल में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है। नीरज ने ग्रुप ए और बी दोनों में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया। गत ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज ने 87.58 मीटर के प्रयास के साथ टोक्यो ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Paris Olympics: Rishabh Pant kept a big reward for Neeraj Chopra on winning gold will give gift to the fans
नीरज चोपड़ा - फोटो : Social Media
पंत ने किया बड़ा एलान
भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि अगर नीरज चोपड़ा फाइनल में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतते हैं तो वह फैंस को 100089 रुपये की राशि इनाम के रूप में देंगे। पंत ने बुधवार को एक्स पर लिखा, "अगर नीरज चोपड़ा कल स्वर्ण पदक जीतते हैं। मैं उस भाग्यशाली विजेता को 100089 रुपए दूंगा जो ट्वीट को सबसे ज्यादा लाइक करेगा और कमेंट करेगा। और बाकी शीर्ष 10 लोग जो ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करेंगे, उन्हें हवाई जहाज की टिकटें मिलेंगी। आइए मेरे भाई का समर्थन करें।"
विज्ञापन

Paris Olympics: Rishabh Pant kept a big reward for Neeraj Chopra on winning gold will give gift to the fans
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
'पेरिस में जो करने आया हूं वही करना है'
नीरज ने मैच के बाद आधिकारिक प्रसारणकर्ता से बातचीत में कहा, यह पहल हमेशा साथ में रहने वाला है। मुझे लगता है कि आने वाली पीढ़ी प्रेरित होगी और इससे बड़ी बात मेरे लिए कुछ नहीं है। उनको भरोसा होगा कि अगर नीरज कर सकता है तो हम भी कर सकते हैं क्योंकि मैं भी साधारण परिवार से आया हूं। पेरिस में जो करने आया हूं वो करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed