फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: Now wrestler Antim Panghal in controversies, this danger is looming over her and her sister

Paris Olympics 2024: अंतिम पंघाल और टीम पर अनुशासनात्मक उल्लंघन का आरोप, पेरिस से वापस भेजा जा सकता है भारत

Thu, 08 Aug 2024 01:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 08 Aug 2024 01:39 AM IST
सार

आईओए के एक सूत्र ने कहा, 'हम अभी मामले को ठंडा कर रहे हैं।' आधिकारिक सूत्र ने कहा, 'हमारे सामने एक खराब स्थिति है, हमारे सुरक्षा अधिकारी स्थिति से निपट रहे हैं। उन्हें निर्वासित किया जा सकता है, देखते हैं।' हालांकि, आईओए ने उन्हें निर्वासित किए जाने की पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन
Paris Olympics: Now wrestler Antim Panghal in controversies, this danger is looming over her and her sister
अंतिम पंघाल - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के लिए विनेश फोगाट का मामला शांत हुआ नहीं था कि अब पहलवान अंतिम पंघाल विवादों में फंसती दिख रही हैं। अंतिम ने पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 53 किलोग्राम कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। यह वही भार वर्ग है जिसमें पहले विनेश हिस्सा लेती थीं। हैरानी की बात यह है कि अंतिम भी विवादों में फंस गई हैं। युवा पहलवान अंतिम और उनकी बहन को पेरिस से निर्वासन का सामना करना पड़ रहा है। अंतिम ने खेल गांव से अपना निजी सामान लेने के लिए अपना आधिकारिक मान्यता कार्ड अपनी छोटी बहन को सौंप दिया और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। ऐसे में फ्रांसीसी अधिकारियों द्वारा अनुशासनात्मक उल्लंघन का आरोप लगाए जाने के बाद भारतीय ओलंपिक संघ ने संज्ञान लिया है। भारतीय पहलवान अंतिम, उनकी बहन और उनके सहयोगी स्टाफ को भारत वापस भेजने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

दरअसल, अंतिम महिलाओं की 53 किग्रा स्पर्धा में अपना पहला मुकाबला हारने के बाद पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गईं और होटल चली गईं जहां उनके नामित कोच भगत सिंह और वास्तविक कोच विकास भी ठहरे हुए थे। अंतिम ने अपनी बहन को खेल गांव जाकर अपना सामान लाने के लिए कहा। उनकी बहन खेल गांव में घुसने में कामयाब हो गईं, लेकिन उन्हें बाहर निकलते समय सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें अपना बयान दर्ज कराने के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन ले जाया गया और 19 वर्षीय जूनियर विश्व चैंपियन अंतिम को भी पुलिस ने अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया। इतना ही नहीं अंतिम के निजी सहयोगी स्टाफ विकास और भगत कथित तौर पर नशे की हालत में कैब में यात्रा कर रहे थे और उन्होंने किराया देने से इनकार कर दिया जिसके बाद ड्राइवर ने पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन

आईओए मामले को ठंडा करने में जुटा

आईओए के एक अधिकारी ने कहा, 'हम अभी मामले को ठंडा कर रहे हैं।' आधिकारिक सूत्र ने कहा, 'हमारे सामने एक खराब स्थिति है, हमारे सुरक्षा अधिकारी स्थिति से निपट रहे हैं। उन्हें निर्वासित किया जा सकता है, देखते हैं।' हालांकि, आईओए ने अनुशासनात्मक उल्लंघन के बारे में कुछ नहीं बताया लेकिन एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को पूरी जानकारी दी। सूत्र ने बताया, 'खेल गांव जाने के बजाय वह उस होटल में पहुंच गई जहां उनके कोच भगत सिंह और साथी अभ्यास पहलवान विकास, जो वास्तव में उनका कोच है, ठहरे हुए थे। अंतिम ने अपनी बहन को खेल गांव जाने और अपना सामान लेकर वापस आने को कहा। उनकी बहन को किसी ओर के कार्ड पर अंदर जाने के कारण पकड़ा गया और उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया।' जब संपर्क किया गया तो विकास ने इस तरह की घटना में अपनी संलिप्तता से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'आपको यह किसने बताया? अंतिम और उसकी बहन मेरे सामने बैठी हैं।'

अंतिम हार गईं
कुश्ती में भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद अंतिम पंघाल पेरिस ओलंपिक में बुधवार को महिलाओं के 53 किलोवर्ग में तुर्की की येतगिल जेनिप से 10-0 से शर्मनाक हार के बाद बाहर हो गईं। ओलंपिक डेब्यू करने वाली 19 वर्षीय अंतिम की रेपेचेज के जरिए कांस्य पदक की दौड़ में बने रहने की उम्मीद भी तब टूट गई जब जेनिप क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की एनिका वेंडल से हार गईं। इससे पहले विश्व कप चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता और इस वर्ग में ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली अंतिम 101 सेकंड में ही हार गईं। पहले विनेश इस भारवर्ग में खेलती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed