फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: Kapil Dev congratulated the Indian players going for the Olympics, said- express yourself

Paris Olympics: कपिल देव ने दी ओलंपिक के लिए जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई, कहा- खुद को अभिव्यक्त करें..

Wed, 17 Jul 2024 06:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 17 Jul 2024 06:24 PM IST
सार

26 जुलाई से शुरू हो रहे आगामी टूर्नामेंट के लिए भारत ने 117 एथलीटों का दल भेजा है। देश को इनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Paris Olympics: Kapil Dev congratulated the Indian players going for the Olympics, said- express yourself
कपिल देव - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने बुधवार को पेरिस में ओलंपिक के लिए जाने वाले भारतीय एथलीटों को 26 जुलाई से शुरू हो रहे इस महाकुंभ में निडर होकर अपना प्रदर्शन करने की सलाह दी और उम्मीद जताई कि देश पदक तालिका में दोहरे अंक तक पहुंचेगा। 26 जुलाई से शुरू हो रहे आगामी टूर्नामेंट के लिए भारत ने 117 एथलीटों का दल भेजा है। देश को इनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। 
विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ियों को कपिल देव ने दी खास सलाह
कपिल देव ने ट्रिनिटी गोल्फ चैम्पियंस लीग (टीजीसीएल) के दूसरे संस्करण के उद्घाटन समारोह में कहा, "मैं वास्तव में किसी के लिए कुछ नहीं कह सकता, लेकिन मैं उन्हें शुभकामनाएं दे सकता हूं और उम्मीद करता हूं कि हम इस साल अधिक पदक जीतेंगे और यह महत्वपूर्ण है। सभी (भारतीय एथलीटों) को मेरी सलाह यही होगी कि वे आगे आएं और अपने आपको साबित करें। मैं उम्मीद करता हूं कि अगर हमें विश्वास है कि यह (दोहरे अंक में पदक जीतना) होगा तो ऐसा क्यों नहीं होगा।"
विज्ञापन


गंभीर पर क्या बोले कपिल देव?
इस दौरान पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, "अगर गौतम गंभीर वह पद (भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच का पद) संभाल रहे हैं, तो मैं उन्हें और टीम को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे पहले से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। मैं भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देना चाहता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed