फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: 'India comes first for me', Harmanpreet Singh could not celebrate daughters Birthday

Olympics: 'मेरे लिए भारत सर्वप्रथम', पदक की तैयारी में व्यस्त हरमनप्रीत सिंह नहीं मना पाए बेटी का पहला जन्मदिन

Sat, 10 Aug 2024 12:02 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 10 Aug 2024 12:02 AM IST
सार

हरमनप्रीत ने कहा, 'मैं इंग्लैंड में भारतीय टीम के साथ खेल रहा था, इसलिए हमने उसका जन्मदिन देर से मनाया। मेरे लिए भारत पहले आता है। मैं समझता हूं और मेरा परिवार इसे समझता है।'
 

विज्ञापन
Paris Olympics: 'India comes first for me', Harmanpreet Singh could not celebrate daughters Birthday
हरमनप्रीत सिंह - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह देश के लिए पदक जीतने में इतने व्यस्त थे कि वह अपनी बेटी का जन्मदिन सही समय पर नहीं मना सके। उन्होंने बाद में इसको लेकर बयान दिया। हरमनप्रीत की देश के प्रति जज्बे की कहानी अब सामने आई है। हरमनप्रीत ने ट्रेनिंग सत्र के दौरान मैदान पर इधर-उधर भाग रहे हॉकी खिलाड़ियों की ओर इशारा करते हुए कहा, 'यही मेरा परिवार है।' हरमन हर साल 10 महीने बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में ट्रेनिंग और टूर्नामेंट खेलने में बिताते हैं। उनकी पहली बेटी 10 जून को एक साल की हो गई, लेकिन उन्होंने 16 जून को उसका जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

Paris Olympics: 'India comes first for me', Harmanpreet Singh could not celebrate daughters Birthday
हरमनप्रीत सिंह - फोटो : Twitter
हरमनप्रीत ने कहा, 'मैं इंग्लैंड में भारतीय टीम के साथ खेल रहा था, इसलिए हमने उसका जन्मदिन देर से मनाया। मेरे लिए भारत पहले आता है। मैं समझता हूं और मेरा परिवार इसे समझता है। यह सब त्याग और उनसे दूर समय भारत के लिए है और उनके लिए भी है। वे इसे अच्छी तरह से जानते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Paris Olympics: 'India comes first for me', Harmanpreet Singh could not celebrate daughters Birthday
हरमनप्रीत सिंह - फोटो : Twitter
पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक के लिए भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व करने वाले हरमन टोक्यो 2020 के प्रदर्शन में सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध थे, लेकिन सेमीफाइनल में जर्मनी के लेट गोल ने भारत से फाइनल छीन लिया। उन्होंने कहा, 'हम टोक्यो में पदक के रंग से संतुष्ट नहीं थे, हम इसे और चमकदार बनाना चाहते थे। हम स्वर्ण के लिए जाना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।'
विज्ञापन

Paris Olympics: 'India comes first for me', Harmanpreet Singh could not celebrate daughters Birthday
हरमनप्रीत सिंह - फोटो : Twitter
हरमनप्रीत की टीम ने गुरुवार को कांस्य पदक के मुकाबले में स्पेन को 2-1 से हराया। इस खेल के बाद भारत ने ओलंपिक में 11 बार स्पेन का सामना किया है और उसने आठ बार जीत हासिल की है, जबकि यूरोपीय टीम ने सिर्फ एक बार जीत हासिल की है। दो मैच ड्रॉ रहे हैं। भारत ने 72 मैचों में स्पेन का सामना किया और 32 बार हराया है, जबकि स्पेन ने 26 मैचों में जीत दर्ज की है। 14 मैच ड्रॉ रहे।

Paris Olympics: 'India comes first for me', Harmanpreet Singh could not celebrate daughters Birthday
हरमनप्रीत सिंह। - फोटो : फाइल
हरमन और उनके खिलाड़ी इस तथ्य से भी प्रेरित थे कि यह पूर्व कप्तान और गोलकीपर पीएस श्रीजेश का अंतिम मैच था। हरमनप्रीत इस चीज के भी आभारी हैं कि उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका मिला है और अपने परिवार और एक साल की बेटी से दूर रहने के बावजूद भारत के लिए खेलकर खुश हैं और एक ऐसी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं जो एकजुट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed