फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: Imane Khelif Breaks down in tears after Olympic medal confirmed, Know what her opponent said

Olympics: इमाने खेलीफ का पदक पक्का, क्वार्टर फाइनल जीतते ही रो पड़ीं; जानें अब उनकी प्रतिद्वंद्वी ने क्या कहा

Sun, 04 Aug 2024 10:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 04 Aug 2024 10:24 AM IST
सार

अब इमाने ने महिला मुक्केबाजी के 66 भारवर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है और अपने देश के लिए एक पदक (कम से कम कांस्य) पक्का कर लिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में हंगरी की अना लुका हैमोरी को 5-0 से हरा दिया।

विज्ञापन
Paris Olympics: Imane Khelif Breaks down in tears after Olympic medal confirmed, Know what her opponent said
इमाने खेलीफ पदक पक्का करने के बाद रो पड़ीं - फोटो : Twitter

विस्तार

पिछले साल लैंगिक जांच में जैविक रूप से पुरुष बताकर विश्व चैंपियनशिप में अयोग्य घोषित कर दी गई अल्जीरिया की महिला मुक्केबाज इमाने खेलीफ सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। ओलंपिक में उनकी भागीदारी को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इमाने के खिलाफ पहले मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी एंजिला कैरिनी नाक पर पंच पड़ने के बाद 46 सेकंड में मुकाबले में हट गई थीं। इमाने के अलावा ताइवान की लिन यू-टिंग के भी महिला वर्ग में भाग लेने पर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। तमाम विवाद और सुर्खियों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का कहना है कि इमाने और लिन खेलने के लिए योग्यता रखती हैं।
विज्ञापन

खेलीफ ने पदक पक्का किया
हालांकि, अब इमाने ने महिला मुक्केबाजी के 66 भारवर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है और अपने देश के लिए एक पदक (कम से कम कांस्य) पक्का कर लिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में हंगरी की अना लुका हैमोरी को 5-0 से हरा दिया। सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ वह अल्जीरिया की सातवीं पदक विजेता मुक्केबाज बन गई हैं। महिला मुक्केबाजी में अल्जीरिया का यह पहला ओलंपिक पदक है। खलीफ और लिन ने 2021 में टोक्यो ओलंपिक में भी प्रतिस्पर्धा की थी लेकिन पदक नहीं जीता था। जीत और पदक पक्का करने के बाद इमाने रिंग में ही रोने लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्षी मुक्केबाज ने क्या कहा?
वहीं, अना लुका ने मैच के बाद कहा- यह एक कठिन मैच था, लेकिन मुझे लगता है कि मैं वह सब कुछ कर सकती थी जो मैं लड़ाई से पहले चाहती थी। मुझे लगता है कि यह एक अच्छी लड़ाई थी। मुझे खुद पर बहुत गर्व है और मैं यहां आने के लिए बहुत आभारी हूं। मैं हर बाउट का आनंद लेने में सक्षम थी और मैं एक पल के लिए भी निराश नहीं हुई। अभी तो यही स्थिति है, लेकिन कौन जानता है कि भविष्य में क्या होगा। मैंने खिलाड़ी की तरह व्यवहार करने की कोशिश की, ताकि मेरा प्रतिद्वंद्वी कुछ भी मेरे बारे में बुरा न कह सके।
विज्ञापन

Paris Olympics: Imane Khelif Breaks down in tears after Olympic medal confirmed, Know what her opponent said
इमाने और अना लुका - फोटो : Twitter
‘नफरत की भाषा’अस्वीकार्य : बाक
इससे पहले आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में मुक्केबाज इमाने खेलीफ और लिन यू-टिंग के खिलाफ ‘नफरत की भाषा’ पूरी तरह से अस्वीकार है। उन्होंने कहा- 'हम राजनीति से प्रेरित…सांस्कृतिक युद्ध का हिस्सा नहीं बनेंगे। हमारे पास दो मुक्केबाज हैं जो महिलाओं के रूप में पैदा हुए हैं, जिनका पालन-पोषण महिलाओं के रूप में हुआ है, जिनके पास महिला के रूप में पासपोर्ट है और उन्होंने कई वर्षों तक महिलाओं के रूप में प्रतिस्पर्धा की है। कुछ लोग यह परिभाषित करना चाहते हैं कि कौन महिला है।’

हारने वाली एंजेला को मिलेंगे 42 लाख
इस बीच रिपोर्टों के अनुसार प्रतिबंधित अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) इटली की एंजेला कैरिनी को 42 लाख रुपये की उतनी राशि प्रदान करेगी जितनी ओलंपिक चैंपियन को मिलती है। इमाने के खिलाफ एंजेला पहले दौर में 46 सेकंड में मुकाबले से हट गई थीं और रोते हुए रिंग से रवाना हुई थी। आईबीए के अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने कहा कि एंजेला के अलावा इटली की फेडरेशन और कोच को 21-21 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कैरिनी मैच से हटी थीं। हमें हर मुक्केबाज के बारे में सोचना होगा। मुझे नहीं पता कि वह महिला मुक्केबाजी को क्यों खत्म करने पर तुले हैं। इस बीच ताइवान की लिन ने उज्बेकिस्तान की सितोरा तुरदिबेकोवा को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। आईबीए ने कहा है कि वह सितोरा का भी समर्थन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed