फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: Extreme heat will haunt players during Paris Olympics, danger of heat wave

Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक के दौरान खिलाड़ियों को सताएगी भीषण गर्मी, टोक्यो ओलंपिक की तरह लू का खतरा

Thu, 08 Feb 2024 01:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 08 Feb 2024 01:21 PM IST
सार

खेलों के दौरान खिलाड़ियों को गर्मी बुरी तरह परेशान करेगी। गर्मी का सर्वाधिक असर एथलेटिक्स स्पर्धाओं खासतौर पर मैराथन के अलावा टेनिस, बीच वॉलीबॉल पर पड़ेगा। उत्तरी पेरिस में एथलीटों का गांव है।

विज्ञापन
Paris Olympics: Extreme heat will haunt players during Paris Olympics, danger of heat wave
पेरिस ओलंपिक - फोटो : Reuters

विस्तार

इस वर्ष होने वाले पेरिस ओलंपिक के दौरान भीषण गर्मी और लू की आशंका जताई गई है। एक नए अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि फ्रांस की राजधानी को इस वर्ष रिकॉर्डतोड़ भीषण तापमान के खतरे का सामना करना पड़ सकता है।पिछले पांच वर्षों में पेरिस ने प्रचंड गर्मी और लू का सामना किया है।
विज्ञापन


यहां ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेंगे। टोक्यो ओलंपिक के दौरान भी काफी गर्मी पड़ी थी। हालांकि आयोजकों का कहना है कि वे जलवायु संबंधी खतरों को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। साइंस जर्नल में प्रकाशित शोध में ओलंपिक खेलों के दौरान दो सप्ताह की लू और भयावह गर्मी के खतरे को देखा गया है।
विज्ञापन


खेल गांव में नहीं होंगे एसी
खेलों के दौरान खिलाड़ियों को गर्मी बुरी तरह परेशान करेगी। गर्मी का सर्वाधिक असर एथलेटिक्स स्पर्धाओं खासतौर पर मैराथन के अलावा टेनिस, बीच वॉलीबॉल पर पड़ेगा। उत्तरी पेरिस में एथलीटों का गांव है। इसे नए पर्यावरण मानकों को स्थापित करने के तहत बगैर एयर कंडीशनिंग के बनाया गया है। एयर कंडीशनिंग के बजाय नदी के किनारे के टॉवर ब्लॉकों में प्राकृतिक भू-तापीय ठंडा करने की प्रणाली स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही छांव का इंतजाम करने और धूप से बचने के लिए सनशेड के साथ वेंटिलेशन सिस्टम को बहुत उन्नत बनाया गया है। वृक्षारोपण क्षेत्र का दायरा काफी विस्तृत किया गया है ।आयोजनकर्ता घर के अंदर के तापमान को बाहर की तुलना में कम से कम छह डिग्री सेल्सियस कम रखने की गारंटी देते हैं। हालांकि खेल कुंभ में भाग लेने वाले कुछ देश इसे अपर्याप्त मानते हैं।


वैश्विक तापमान को ध्यान में रख बनाई गई इंडोर सुविधाएं
ओलंपिक स्थलों के निर्माण के लिए जिम्मेदार फ्रांसीसी एजेंसी के प्रमुख निकोलस फेरैंड ने सीनेट की सुनवाई में आश्वस्त किया है कि सभी इनडोर सुविधाएं वैश्विक तापमान को ध्यान में रखकर बनाई गईं हैं। हमने जांच पड़ताल करके यह सुनिश्चित किया है कि हमारी सभी इमारतें 2050 की गर्मियों में भी आरामदायक रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed