फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: Donald Trump jumps into controversy over 'The Last Supper', calls opening ceremony insulting

Olympics: 'द लास्ट सपर' को लेकर हो रहे विवाद में कूदे डोनाल्ड ट्रंप, ओलंपिक उद्घाटन समारोह को बताया अपमानजनक

Tue, 30 Jul 2024 11:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 30 Jul 2024 11:14 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप के अलावा उनके सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी ओलंपिक में ड्रैग एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं। 

विज्ञापन
Paris Olympics: Donald Trump jumps into controversy over 'The Last Supper', calls opening ceremony insulting
द लास्ट सपर को लेकर काफी विवाद हो रहा है - फोटो : Paris Olympics

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पेरिस ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह की आलोचना करने वालों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने इसे अपमानजनक करार दिया है। दरअसल, पेरिस ओलंपिक को लेकर 26 जुलाई को हुए उद्घाटन समारोह में लियोनार्डो दा विंची की मशहूर पेंटिंग ‘द लास्ट सपर’ का मजाक उड़ाया गया था। आलोचक उद्घाटन समारोह की उस दृश्य के लिए आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन

अमेरिका में पांच नवंबर को होने वाले आम चुनावों के लिए रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप ने सोमवार की रात फॉक्स न्यूज पर एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'मेरा मानना है कि उद्घाटन समारोह अपमानजनक था। मैं वास्तव में मानता हूं कि यह अपमानजनक था। मैं खुले विचारों वाला व्यक्ति हूं, लेकिन मुझे लगता है, उन्होंने जो किया वह गलत था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने भी उद्घाटन समारोह की आलोचना की थी। जॉनसन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'लास्ट सपर का मजाक उड़ाना ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह को देखने वाले दुनिया भर के ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए हैरानी भरा और अपमानजनक था।' उन्होंने कहा, 'आज हमारी आस्था और पारंपरिक मूल्यों पर किए जा रहे प्रहार की कोई सीमा नहीं है, लेकिन हम जानते हैं कि सच्चाई और सदाचार की हमेशा जीत होगी। रोशनी अंधेरे में उजाला बिखेरती है और अंधेरा उस पर कभी काबू नहीं पा सका है।'
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप के सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी ओलंपिक में ड्रैग एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं। ट्रंप जूनियर ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा, 'मेरी मां एक ओलंपियन (चेक नेटल स्की टीम) थीं और एक बच्चे के रूप में हम खेलों से पहले हफ्तों तक उत्साहित रहते थे। अब मुझे नहीं लगता इसको लेकर कोई उत्साहित रहता है और हाइलाइट्स देखकर ही काम चला लेता है। यह बहुत शर्म की बात है कि जो घटना इतना राष्ट्रीय गौरव पैदा करती थी, वह अब उदासीनता पैदा करती है। जागृत विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए खेलों का उपयोग करने से खेलों का किसी भी चीज से कोई लेना-देना नहीं है।'

वहीं, टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलोन मस्क ने इस मुद्दे पर अब हटाए गए ट्वीट के जवाब में कहा था- ईसाइयों के प्रति अपमानजनक। भारत में भी नेताओं ने इसकी आलोचना की है। मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने एक्स पर कहा, 'पेरिस ओलंपिक में 'लास्ट सपर' को दर्शाने वाले ड्रैग एक्ट से बहुत निराश हूं। धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। इस तरह के कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं।' अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत भी इससे नाखुश थीं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट में रनौत ने इस कृत्य की आलोचना करते हुए इसे 'द लास्ट सपर' का अत्यधिक कामुक, निंदनीय प्रस्तुतिकरण बताया, जो दुनिया की सबसे प्रसिद्ध कला कृतियों में से एक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed