फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics Bronze medalist Shooter Manu Bhaker says The journey to Los Angeles Olympics has begun

Paris Olympics: 'लॉस एंजिलिस ओलंपिक का सफर शुरू हो चुका है', स्वदेश लौटने के बाद मनु ने भरी हुंकार

Wed, 07 Aug 2024 07:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 07 Aug 2024 07:33 PM IST
सार

मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश के लिए ओलंपिक इतिहास रच दिया था। मनु स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं।

विज्ञापन
Paris Olympics Bronze medalist Shooter Manu Bhaker says The journey to Los Angeles Olympics has begun
मनु भाकर - फोटो : twitter

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली महिला निशानेबाज मनु भाकर बुधवार को स्वदेश लौटीं। मनु ने कहा कि उनकी निगाहें अभी से 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस ओलंपिक पर टिकी हुई हैं और वह भविष्य में लगातार अच्छे नतीजे देने के लिए कड़ी मेहनत करती रहेंगी। मनु का स्वदेश पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया था। सैकड़ों प्रशंसकों और उनके परिवार ने मनु का जोरदार स्वागत किया। यह युवा खिलाड़ी शनिवार को पेरिस लौटेगी और रविवार को ओलंपिक समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक बनेगी।
विज्ञापन

मनु ने रचा था इतिहास
मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश के लिए ओलंपिक इतिहास रच दिया था। मनु स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। वह 25 मीटर पिस्टल में तीसरा कांस्य जीतने के करीब भी पहुंच गई थीं लेकिन इससे चूककर चौथे स्थान पर रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'ब्रेक के बाद तैयारी शुरू करूंगी'
मनु ने  कहा, एक ओलंपिक के खत्म होने के बाद अब मेरे दिमाग में अगला ओलंपिक चल रहा है और इसके लिए सफर शुरू हो चुका है। अब पेरिस के बाद लॉस एंजिलिस ओलंपिक की यात्रा शुरू हो चुकी है और थोड़े ब्रेक के बाद मैं इसकी तैयारी शुरू कर दूंगी। मुझे उम्मीद है कि मेरा प्रदर्शन इस बार की तरह अच्छा रहेगा। मैं कड़ी मेहनत करके अच्छा प्रदर्शन करती रहूंगी। अगले तीन महीनों में बहुत से लोग मुझसे मिलना चाहेंगे और फिर मैं अपने परिवार के साथ समय बिताऊंगी। थोड़ा आराम करूंगी और अपनी फिटनेस पर काम करके फिर निशानेबाजी ट्रेनिंग शुरू करूंगी। 
विज्ञापन

कोच बोले- तीन महीने तक निशानेबाजी नहीं करेंगी मनु
मनु के कोच जसपाल राणा ने कहा कि वह अगले तीन महीने तक निशानेबाजी नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि मनु तीन महीने तक रेंज से दूर रहेंगी लेकिन अपनी मानसिक और शारीरिक ट्रेनिंग जारी रखेंगी। राणा ने कहा, तीन महीने तक वह ट्रेनिंग से दूर रहेंगी। लेकिन शारीरिक और मानसिक ट्रेनिंग जारी रखेंगी जैसे वह योगा करती रहेंगी। लेकिन निशानेबाजी की ट्रेनिंग नहीं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed