{"_id":"669ba3f3033ac29aaf083fbe","slug":"paris-olympics-bound-indian-contingent-has-24-army-athlete-first-time-women-army-players-will-also-feature-2024-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: भारतीय सेना के इतने खिलाड़ी पेरिस खेलों में लेंगे हिस्सा, पहली बार महिलाएं भी होंगी शामिल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: भारतीय सेना के इतने खिलाड़ी पेरिस खेलों में लेंगे हिस्सा, पहली बार महिलाएं भी होंगी शामिल
Sat, 20 Jul 2024 05:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:18 PM IST
सार
टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में सूबेदार हैं। वह 2023 एशियाई खेलों, 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2024 डायमंड लीग और 2024 पावो नुरमी खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
विस्तार
पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय दल पूरी तरह तैयार है और खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से आगे निकलने की कोशिश करेंगे। भारत ने पेरिस ओलंपिक के लिए 117 सदस्यीय दल भेजने का फैसला किया है जिसमे सेना के 24 खिलाड़ी भी शामिल हैं। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा उन 24 एथलीटों में शामिल है जो सेना में हैं। रक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा कि पहली बार ओलंपिक दल में सेना की दो महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
भारतीय सेना में सूबेदार हैं नीरज
टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में सूबेदार हैं। वह 2023 एशियाई खेलों, 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2024 डायमंड लीग और 2024 पावो नुरमी खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। राष्ट्रमंडल खेल 2022 की कांस्य पदक विजेता हवलदार जैसमीन लंबोरिया (मुक्केबाजी) और 2023 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता सीपीओ रीतिका हुड्डा टीम में शामिल सेना की दो महिला खिलाड़ी हैं।

सेना के अन्य खिलाड़ियों में सूबेदार अमित पंघाल ( मुक्केबाजी), सीपीओ तेजिंदर पाल सिंह तूर ( शॉटपुट), सूबेदार अविनाश साबले ( 3000 मीटर स्टीपलचेज), सीपीओ मुहम्मद अनस याहिया, पीओ मुहम्मद अजमल, सूबेदार संतोष कुमार और जेडब्ल्यूओ मिजो चाको कूरियन ( पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले ), जेडब्ल्यूओ अब्दुल्ला अबूबाकर (त्रिकूद), सूबेदार तरुणदीप राय और धीरज बोम्मादेवरा (तीरंदाजी) और नायब सूबेदार संदीप सिंह (निशानेबाजी) शामिल हैं।
शरथ और सिंधू होंगे ध्वजवाहक
भारत पेरिस ओलंपिक 2024 में 117 सदस्यीय दल भेज रहा है, जो पिछले संस्करण की तुलना में कम हैं। टेबल टेनिस के दिग्गज अचंता शरथ कमल और बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू भारतीय दल के लिए पेरिस ओलंपिक में ध्वजवाहक होंगे। एथलीटों ने पहले ही यूरोप में प्रशिक्षण शुरू कर दिया है और जल्द ही पेरिस ओलंपिक के लिए फ्रांस पहुंचेंगे। पेरिस में भारत के एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा से अपने खिताब का बचाव करने की काफी उम्मीदें होंगी।