फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024: Rishabh Pant wishes Indian players good luck for Paris Olympics, video

Paris Olympics: ऋषभ पंत ने पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, जारी किया खास वीडियो, देखें

Mon, 22 Jul 2024 08:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 22 Jul 2024 08:13 PM IST
सार

भारत ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में कुल सात मेडल अपने नाम किए थे। इनमें एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल थे। अब भारतीय खिलाड़ी पेरिस में भी अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। 

विज्ञापन
Paris Olympics 2024: Rishabh Pant wishes Indian players good luck for Paris Olympics, video
ओलंपिक खिलाड़ियों को ऋषभ पंत ने दी बधाई - फोटो : twitter

विस्तार

पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत में अब चार दिन शेष हैं। 26 जुलाई से इस टूर्नामेंट का आगाज होगा। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने कुल 117 खिलाड़ियों को पेरिस भेजा है। भारत को इनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक में भारत ने जीते सात पदक
आगामी टूर्नामेंट के लिए ऋषभ पंत ने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी और एक खास अपील की है। पंत ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का समर्थन करें। उनका लक्ष्य भारत की प्रत्येक खेल में जीत है। भारत ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में कुल सात मेडल अपने नाम किए थे। इनमें एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंत ने जारी किया वीडियो
पंत ने वीडियो संदेश साझा करते हुए लिखा, "पेरिस में तिरंगा ऊंचा लहराए। हमारे भारतीय ओलंपिक एथलीटों को पेरिस 2024 के लिए शुभकामनाएं।" वहीं, इस वीडियो में उन्होंने कहा, "नमस्ते भारत, आइए हम सब मिलकर अपने भारतीय ओलंपिक एथलीटों का समर्थन करें जो हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए वर्षों से अथक परिश्रम कर रहे हैं। आइए हम उनकी कड़ी मेहनत के लिए उनकी प्रशंसा करें क्योंकि वे दुनिया के सबसे बड़े मंच पर चमक रहे हैं।"
विज्ञापन

भारत के संभावित पदक विजेता
मीराबाई चानू (रजत), लवलीना बोरगोहेन (कांस्य), पीवी सिंधू (कांस्य), विजय कुमार दहिया (रजत), बजरंग पुनिया (कांस्य), भारतीय हॉकी टीम (कांस्य) और नीरज चोपड़ा (स्वर्ण) ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में पदक जीते थे। इनसे  देश के पदक विजेता बनकर उभरे। अब भारतीय खिलाड़ी पेरिस में भी अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed