{"_id":"66abd048e940fe23f40d8cd9","slug":"paris-olympics-2024-railways-gave-a-gift-to-swapnil-kusale-for-winning-bronze-medal-promotion-order-issued-2024-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics 2024: ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर रेलवे ने स्वप्निल को दिया तोहफा, पदोन्नति का आदेश जारी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics 2024: ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर रेलवे ने स्वप्निल को दिया तोहफा, पदोन्नति का आदेश जारी
Thu, 01 Aug 2024 11:43 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:43 PM IST
सार
भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले को पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने पर सेंट्रल रेलवे के खेल प्रकोष्ठ में विशेष कार्य अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इससे पहले वह टिकट कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
स्वप्निल कुसाले
- फोटो : @TheKhelIndia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने गुरुवार को पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 50 मीटर 3-पोजिशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उनकी इस खास उपलब्धि पर सेंट्रल रेलवे ने तोहफा दिया है। वह भारत के लिए इस स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले एथलीट हैं। कुसाले क्वालिफिकेशन राउंड में सातवें स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
स्वप्निल कुसाले
- फोटो : PTI
रेलवे ने दिया स्वप्निल को तोहफा
भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले को पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने पर सेंट्रल रेलवे के खेल प्रकोष्ठ में विशेष कार्य अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इससे पहले वह टिकट कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले निशानेबाज स्वप्निल कुसाले के लिए एक करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की। शिंदे ने कहा, "महाराष्ट्र सरकार कुसाले के लिए एक करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा कर रही है। ओलंपिक से लौटने पर उनको सम्मानित किया जाएगा।"

In an apt recognition of Indian shooter Swapnil Kusale winning the Bronze medal in Men's 50m Rifle in the #ParisOlympics2024, he has been promoted to Officer on Special Duty in the Sports Cell, Central Railways. pic.twitter.com/LObeJquSeq
— ANI (@ANI) August 1, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वप्निल कुसाले
- फोटो : PTI
कुसाले ने जीता कांस्य पदक
कुसाले क्वालिफिकेशन राउंड में सातवें स्थान पर रहे थे। फाइनल में भी नीलिंग और प्रोन राउंड के बाद स्वप्निल छठे स्थान पर चल रहे थे। स्टैंडिंग पोजिशन में उन्होंने जबरदस्त वापसी की और अपने पहले ही ओलंपिक में भारत को पदक दिलाया। कुसाले ने क्वालिफिकेशन राउंड में प्रभावशाली प्रदर्शन किया और 60 शॉट में 590 अंक के साथ शीर्ष आठ निशानेबाजों में स्थान हासिल किया था, जिसमें 38 इनर 10 शामिल हैं। कुसाले के साथ एक और भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर क्वालिफिकेशन राउंड में 589 अंकों के साथ 11वें स्थान पर रहे थे।