{"_id":"6687aa5d87d89c40e40888cc","slug":"paris-olympics-2024-pm-asks-athletes-to-share-observations-on-2036-olympics-bid-2024-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics:ओलंपिक के लिए जा रहे खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी, कहा- 2036 का दावा मजबूत करेंगे आपके अनुभव","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics:ओलंपिक के लिए जा रहे खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी, कहा- 2036 का दावा मजबूत करेंगे आपके अनुभव
Fri, 05 Jul 2024 01:40 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 05 Jul 2024 01:40 PM IST
सार
पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच खेले जाएंगे। भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन टोक्यो ओलंपिक में रहा है जिसमें भालाफेंक में नीरज चोपड़ा के ऐतिहासिक स्वर्ण समेत सात पदक जीते।
विज्ञापन
पेरिस जा रहे ओलंपियंस से मिले पीएम मोदी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेरिस ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों की रवानगी से पहले पीएम मोदी ने उनसे शुक्रवार को खास मुलाकात की और उन्हें विजय मंत्र दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से ओलंपिक 2036 की मेजबानी की भारत की दावेदारी कामयाब रहने को लेकर पेरिस में व्यवस्थाओं का अनुभव साझा करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
पेरिस जा रहे ओलंपियंस से मिले पीएम मोदी
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस ओलंपिक जा रहे खिलाड़ियों से व्यक्तिगत और आनलाइन बातचीत में कहा कि उनके द्वारा साझा की जाने वाली जानकारी 2036 ओलंपिक की मेजबानी का दावा मजबूत करने में काम आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेरिस जा रहे ओलंपियंस से मिले पीएम मोदी
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत की कोशिश है कि हम 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करें। इससे भी बड़ा माहौल बनता है और हम प्रयास कर रहे हैं। बुनियादी ढांचा तैयार करने पर विशेषज्ञ काम कर रहे हैं।"
पेरिस जा रहे ओलंपियंस से मिले पीएम मोदी
- फोटो : PTI
उन्होंने कहा, "मैं ओलंपिक से पहले नहीं लेकिन बाद में वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने का आपसे आग्रह करूंगा । आप लोग भी खेल के बाद वहां व्यवस्थायें क्या हैं , उसे देखें । खिलाड़ियों से जो इनपुट मिलेगा , वह 2036 के लिये काम आयेगा। आप यह देखकर आयेंगे तो हमें बहुत सुविधा होगी।"
पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच खेले जाएंगे। भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन टोक्यो ओलंपिक में रहा है जिसमें भालाफेंक में नीरज चोपड़ा के ऐतिहासिक स्वर्ण समेत सात पदक जीते।भारत के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है जिसमें 21 निशानेबाज हैं।
पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच खेले जाएंगे। भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन टोक्यो ओलंपिक में रहा है जिसमें भालाफेंक में नीरज चोपड़ा के ऐतिहासिक स्वर्ण समेत सात पदक जीते।भारत के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है जिसमें 21 निशानेबाज हैं।