फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024 Opening Ceremony PV Sindhu Sharath Kamal Flag Bearers for India News in Hindi

Paris Olympics: उद्घाटन समारोह में 78 सदस्यीय भारतीय दल लेगा हिस्सा, सिंधू-शरत होंगे ध्वजवाहक, देखें पूरी सूची

Fri, 26 Jul 2024 07:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 26 Jul 2024 07:40 PM IST
सार

इस समारोह में 12 प्रतिस्पर्धाओं के 78 एथलीट और अधिकारी शामिल होंगे। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने कहा कि जिन सभी खिलाड़ियों ने खुद को उद्घाटन समारोह के लिए उपलब्ध कराया है, वे परेड का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Opening Ceremony PV Sindhu Sharath Kamal Flag Bearers for India News in Hindi
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेरिस ओलंपिक का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को भारतीय समयानुसार देर रात होगा। इसके साथ ही खेल के इस महाकुंभ की शुरुआती हो जाएगी। भारत की ओर से दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और अनुभवी पुरुष टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ध्वजवाहर होंगे। इस समारोह में 12 प्रतिस्पर्धाओं के 78 एथलीट और अधिकारी शामिल होंगे। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने कहा कि जिन सभी खिलाड़ियों ने खुद को उद्घाटन समारोह के लिए उपलब्ध कराया है, वे परेड का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन

आईओए ने कहा, आईओए अध्यक्ष पीटी उषा और दल प्रमुख गगन नारंग ने एथलीट परेड में दल की संरचना में खिलाड़ियों को शीर्ष प्राथमिकता दी है। कई खिलाड़ियों की शनिवार को प्रतिस्पर्धा है और आईओए ने उनकी तैयारियों को प्राथमिकता देने और उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं लेने के फैसले का सम्मान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका-लवलीना भी लेंगी हिस्सा
ध्वजवाहक सिंधू और शरत कमल के अलावा अन्य महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में तीरंदाज दीपिका कुमारी, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना शामिल हैं। नौकाचालक बलराज पंवार की शनिवार सुबह रेस है तो वह एथलीट परेड का हिस्सा नहीं बनेंगे। ट्रैक एवं फील्ड, भारोत्तोलन और कुश्ती की टीम अभी तक पेरिस नहीं पहुंची हैं। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का भी शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच है तो केवल तीन रिजर्व खिलाड़ी ही समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन

सीन नदी किनारे होगा समारोह 
भारत का 117 खिलाड़ियों का दल ओलंपिक में हिस्सा ले रहा है जिसमें 47 महिलाएं हैं। ओलंपिक इतिहास में पहली बार उद्घाटन समारोह स्टेडियम में नहीं हो रहा बल्कि यहां सीन नदी के किनारे पर होगा। 90 नौकाओं में 6500 से ज्यादा खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे।

उद्घाटन समारोह में हिस्सा ले रहे भारत के खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है...

ध्वजवाहक : पीवी सिंधू (बैडमिंटन) और अचंता शरत कमल (टेबल टेनिस)

तीरंदाजी : दीपिका कुमारी और तरुणदीप राय

मुक्केबाजी : लवलीना बोरगोहेन

टेबल टेनिस : मनिका बत्रा

टेनिस : रोहन बोपन्ना, सुमित नागल और श्रीराम बालाजी

निशानेबाजी : अंजुम मौदगिल, सिफत कौर सामरा, ऐश्वर्य प्रताप सिह तोमर और अनीश

घुड़सवारी : अनुष अग्रवाला

गोल्फ: शुभंकर शर्मा

हॉकी : कृष्ण पाठक, नीलकांत शर्मा और जुगराज सिंह

जूडो : तूलिका मान

पाल नौकायन : विष्णु सरवनन और नेत्रा कुमानन

तैराकी : श्रीहरि नटराज और धिनिधि देसिंघु।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed