{"_id":"66b3a870c73468f5e0099227","slug":"paris-olympics-2024-day-13-india-schedule-games-table-tennis-wrestling-india-vs-germany-hockey-match-2024-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics Day 13 Schedule: नीरज से टोक्यो का प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद, हॉकी टीम से भी कांस्य की आस","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics Day 13 Schedule: नीरज से टोक्यो का प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद, हॉकी टीम से भी कांस्य की आस
Wed, 07 Aug 2024 10:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 07 Aug 2024 10:32 PM IST
सार
Paris Olympics 2024 India Schedule Day 13 : क्वालिफिकेशन दौर में पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली नीरज अपना खिताब बचाए रखने के लिए उतरेंगे। दूसरी ओर, स्वर्ण की दौड़ से बाहर हो चुकी भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी कांस्य पदक के साथ अपने अभियान को समाप्त करना चाहेगी।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत को पेरिस ओलंपिक के 13वें दिन टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा से एक बार फिर ऐतिहासिक प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद होगी। क्वालिफिकेशन दौर में पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली नीरज अपना खिताब बचाए रखने के लिए उतरेंगे। दूसरी ओर, स्वर्ण की दौड़ से बाहर हो चुकी भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी कांस्य पदक के साथ अपने अभियान को समाप्त करना चाहेगी।
विज्ञापन
क्वालिफिकेशन की लय को बरकरार रखना चाहेंगे नीरज
भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा गुरुवार की रात ओलंपिक में लगातार दूसरे स्वर्ण पदक के लिए उतरेंगे। नीरज ने क्वालिफिकेशन में दमदार प्रदर्शन किया था और पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर का थ्रो कर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया था। नीरज फाइनल में ओलंपिक के इतिहास में खिताब बरकरार रखने वाले पांचवां पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी बनने के इरादे से उतरेंगे। अगर वह खिताब जीतते हैं तो ओलंपिक व्यक्तिगत वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बनेंगे। अगर नीरज कोई भी पदक अपने नाम करते हैं तो भी वह स्वतंत्रता के बाद दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाले सिर्फ चौथे भारतीय खिलाड़ी होंगे। स्वतंत्रता के बाद बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू (एक रजत और एक कांस्य), पहलवान सुशील कुमार (एक रजत और एक कांस्य) और निशानेबाज मनु भाकर (दो कांस्य) ही भारत के लिए दो ओलंपिक पदक जीत पाए हैं।

सेमीफाइनल की हार से उबरकर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम
जर्मनी के हाथों सेमीफाइनल में मिली हार का गम भुलाकर भारतीय हॉकी टीम एक आखिरी बार पेरिस ओलंपिक में स्पेन के खिलाफ तीसरे स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में उतरेगी तो लक्ष्य पीआर श्रीजेश और देश के लिए कांसे के तमगे के साथ लौटने का होगा। पूरे टूर्नामेंट में एक चैंपियन की तरह खेलने वाली भारतीय टीम का 44 साल बाद ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने का सपना एक रोमांचक मुकाबले में मंगलवार को जर्मनी से 2-3 से मिली हार के साथ टूट गया। इसके डेढ़ दिन बाद ही अब हरमनप्रीत सिंह की टीम को स्पेन से कांस्य पदक का प्लेऑफ खेलना है और कोशिश यही रहेगी कि टोक्यो में जीते कांस्य पदक को बरकरार रखा जाए।

पेरिस ओलंपिक के 13वें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है...
गोल्फ
- महिला व्यक्तिगत राउंड-2: अदिति अशोक और दीक्षा डागर (दोपहर 12.30 बजे से)
एथलेटिक्स
- महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ रेपेचेज राउंड: ज्योति याराजी (दोपहर 2.05 बजे से)
- पुरुष भाला फेंक फाइनल : नीरज चोपड़ा (देर रात 11.55 बजे से)
कुश्ती
- पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा प्री क्वार्टर फाइनल: अमन सहरावत (दोपहर 2.30 बजे)
- महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा प्री क्वार्टर फाइनल: अंशु मलिक (दोपहर 2.30 बजे से)
हॉकी
- पुरुष कांस्य पदक मैच: भारत बनाम स्पेन (शाम 5.30 बजे से)