{"_id":"66b1050f13d3d2677004551f","slug":"paris-olympics-2024-day-10-highlights-games-result-medal-tally-athletes-countries-position-standings-2024-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: बैडमिंटन में लक्ष्य, निशानेबाजी में नरुका-महेश्वरी पदक से चूके, निशा क्वार्टर फाइनल में हारीं","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: बैडमिंटन में लक्ष्य, निशानेबाजी में नरुका-महेश्वरी पदक से चूके, निशा क्वार्टर फाइनल में हारीं
Mon, 05 Aug 2024 10:30 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:30 PM IST
सार
लक्ष्य सेन पहला गेम जीतने और दूसरे में बढ़त बनाने के बावजूद पेरिस ओलंपिक की बैडमिंटन की पुरुष एकल स्पर्धा के कांस्य पदक के प्ले ऑफ मुकाबले में सोमवार को मलयेशिया के ली जी जिया के खिलाफ तीन गेम में हारकर इस स्पर्धा में पदक जीतने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी बनने से चूक गए।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेरिस ओलंपिक 2024 के मुकाबले जारी हैं। सोमवार का दिन भारत के लिए कुछ खास नहीं रहा। बैडमिंटन में भारत की चुनौती खत्म हो चुकी है। लक्ष्य सेन को मलयेशियाई खिलाड़ी को हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। वहीं, निशानेबाजी में महेश्वरी चौहान और अनंतजीत सिंह नरुका स्कीट मिश्रित स्पर्धा के कांस्य पदक मैच में हर गए। इसके अलावा प्री-क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज करने वाली निशा दहिया चोट की वजह से क्वार्टर फाइनल में हार गईं।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
- फोटो : PTI
पदक से चूके लक्ष्य सेन
लक्ष्य सेन पहला गेम जीतने और दूसरे में बढ़त बनाने के बावजूद पेरिस ओलंपिक की बैडमिंटन की पुरुष एकल स्पर्धा के कांस्य पदक के प्ले ऑफ मुकाबले में सोमवार को मलयेशिया के ली जी जिया के खिलाफ तीन गेम में हारकर इस स्पर्धा में पदक जीतने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी बनने से चूक गए। सेमीफाइनल की तरह कांस्य पदक के प्ले ऑफ में भी दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने बढ़त गंवाई और उन्हें 71 मिनट चले मुकाबले में दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी ली के खिलाफ 21-13, 16-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ लक्ष्य साइना नेहवाल (लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य) और पीवी सिंधू (रियो ओलंपिक 2016 में रजत और टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य) के बाद ओलंपिक पदक जीतने वाला तीसरा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनने से भी चूक गए। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य की ली के खिलाफ छह मैचों में यह दूसरी हार है। ओलंपिक सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य को रविवार को अंतिम चार के मुकाबले में रियो ओलंपिक के कांस्य और टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ 20-22, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा था।

अनंतजीत सिंह नरुका-महेश्वरी चौहान
- फोटो : twitter
महेश्वरी और अनंतजीत की जोड़ी भी पदक से चूकी
भारतीय निशानेबाज महेश्वरी चौहान और अनंत जीत सिंह नरुका पेरिस ओलंपिक स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा के कांस्य पदक के मुकाबले में सोमवार को यहां चीन की यितिंग जियांग और लियू जियानलिन की जोड़ी से एक अंक से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को 48 निशाने के फाइनल मैच में 44-43 से शिकस्त मिली। महेश्वरी अपने 24 निशाने में से तीन में चूक गई जबकि नरुका दो निशाने चूक गए। चीन की यितिंग चार निशाने चूक गई लेकिन उनके पुरुष खिलाड़ी जियानलिन ने अपने सभी निशाने सटीक लगाकर इसकी भरपाई कर दी। भारतीय जोड़ी क्वालिफिकेशन के पहले चरण के बाद 49 अंक लेकर संयुक्त दूसरे स्थान पर थी। पहले दौर में नरूका ने 25 में से 25 और महेश्वरी ने 24 अंक बनाए। दूसरे दौर में महेश्वरी ने 25 अंक बनाए लेकिन नरुका दूसरी और पांचवीं सीरिज में चूककर 23 अंक ही बना सके। तीसरे दौर में महेश्वरी ने 25 और नरूका ने 24 अंक बनाए।

मनिका बत्रा
- फोटो : PTI
भारतीय महिला टीम क्वार्टर फाइनल में
श्रीजा अकुला, अर्चना कामथ और मनिका बत्रा की महिला टेबल टेनिस टीम ने रोमानिया को हराकर महिला टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम ने चौथी वरीयता प्राप्त रोमानिया को 3-2 से हराकर पहली बार टीम स्पर्धा के अंतिम आठ दौर में प्रवेश कर लिया है। मनिका के पांचवें मुकाबले में एडिना डियाकानू को 3-0 से हराने के साथ ही भारतीय महिला टीम अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर लिया।

किरण पहल।
- फोटो : संवाद
किरण 400 मीटर हीट में सातवें स्थान पर रही, रेपेचेज में लेंगी हिस्सा
किरण पहल अपनी हीट रेस में सातवें स्थान पर रहने के बाद महिलाओं की 400 मीटर में स्वत: सेमीफाइनल में जगह बनाने में असफल रहीं। अब वह रेपेचेज दौर में दौड़ेंगी। किरण ने 52.51 सेकेंड का समय लिया जो उनके सत्र के 50.92 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ से खराब प्रदर्शन है। छह हीट में से प्रत्येक में शीर्ष तीन ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की जबकि डीएनएस ( रेस शुरू नहीं करने वाले) डीएनएफ ( रेस खत्म नहीं करने वाले) और डीक्यू (अयोग्य) को छोड़कर अन्य सभी मंगलवार को होने वाले रेपेचेज दौर में भाग लेंगे।

निशा दहिया
- फोटो : Twitter
महिला कुश्ती में निशा क्वार्टर फाइनल में हारीं
भारत की स्टार पहलवान निशा दहिया को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। वह महिलाओं की 68 किलोग्राम भारवर्ग में उत्तर कोरिया की पाक सोल गुम के सामने थीं। हालांकि, निशा के लिए यह मुकाबला बेहद दर्दनाक साबित हुआ। उन्होंने तीन मिनट तक 8-1 की बढ़त बना ली थी। फिर उत्तर कोरियाई पहलवान ने निशा को मैट से बाहर कर एक अंक अर्जित किया और स्कोर 8-2 हो गया। जब मुकाबले को खत्म होने में 33 सेकंड बचे थे, तभी निशा चोटिल हुईं। मैच को रोका गया और उनके हाथ पर बैंड पहनाया गया। हालांकि, बैंड बांधना निशा के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। उत्तर कोरिया की पहलवान ने इस मौके का फायदा उठाया और 11 सेकंड में चार अंक हासिल किए और स्कोर 8-8 से बराबर हो गया। जब मैच खत्म होने में 12 सेकंड बचे थे। तभी निशा को ज्यादा दर्द होने लगा और मैच फिर रोका गया। फीजियो ने निशा का इलाज किया, लेकिन निशा को देखकर लग रहा था कि उनके दाएं हाथ में काफी तेज दर्द था। वो उस वक्त रोने लगीं। हालांकि, कोच ने निशा से कहा कि अभी भी आप जीत सकती हैं। अगर स्कोर 8-8 की बराबरी पर रुका होता तो निशा सेमीफाइनल में पहुंच जातीं। हालांकि, आखिरी 12 सेकंड में उत्तर कोरियाई पहलवान ने दो अंक हासिल किए और मैच 10-8 से अपने नाम किया।