फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024 controversies: Vinesh phogat weight became problem, Imane khelif gender controversey

Paris Olympics: विनेश का वजन बना मुसीबत, इमाने के महिला होने पर उठे सवाल, जानें ओलंपिक के सबसे चर्चित विवाद

Tue, 13 Aug 2024 10:08 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 13 Aug 2024 10:08 AM IST
सार

भारत ने अपना अभियान छह पदक (एक रजत और पांच कांस्य) के साथ समाप्त किया। पेरिस ओलंपिक में हुए विवाद भी खूब सुर्खियों में रहे। आइये जानते हैं...

विज्ञापन
Paris Olympics 2024 controversies: Vinesh phogat weight became problem, Imane khelif gender controversey
विनेश-इमाने-टॉम - फोटो : PTI/X

विस्तार

शानदार समारोह के साथ पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन हो गया। करीब दो सप्ताह से अधिक समय तक चले इस टूर्नामेंट पर पूरी दुनिया की नजर रही। 126 पदक (40 स्वर्ण, 44 रजत और 42 कांस्य) के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका सबसे सफल टीम बन गई। चीन इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहा, उसके बाद जापान, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, नीदरलैंड, ग्रेट ब्रिटेन, कोरिया, इटली और अन्य बड़ी टीमें रहीं। वहीं, भारत ने अपना अभियान छह पदक (एक रजत और पांच कांस्य) के साथ समाप्त किया। इसके अलावा पेरिस ओलंपिक में हुए विवाद भी खूब सुर्खियों में रहे। आइये जानते हैं...
विज्ञापन

Paris Olympics 2024 controversies: Vinesh phogat weight became problem, Imane khelif gender controversey
विनेश फोगाट - फोटो : Twitter
फाइनल से पहले विनेश फोगाट अयोग्य घोषित
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट महिला 50 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल से पहले अयोग्य करार दिया गया था। उनका वजन कैटेगरी से 100 ग्राम अधिक पाया गया था। इसके बाद उन्होंने खेल पंचाट (सीएएस) से संयुक्त रजत पदक देने की अपील की थी। इस मामले पर अब 13 अगस्त यानी मंगलवार को शाम छह बजे तक फैसला सुनाया जा सकता है। वहीं, फाइनल से पहले बाहर होने के बाद विनेश ने सोशल मीडिया पर संन्यास की घोषणा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Paris Olympics 2024 controversies: Vinesh phogat weight became problem, Imane khelif gender controversey
लुआना अलोंसो - फोटो : luanalonsom
लुआना अलोंसो को वापस भेजा गया
पैराग्वे की तैराक लुआना अलोंसो को बीच ओलंपिक से घर वापस भेजना चर्चा का विषय बना हुआ है। जाने के बाद विवादों के केंद्र में हैं। 20 वर्षीय तैराक को कथित तौर पर अपने साथियों के बीच अनुचित माहौल पैदा करने के कारण खेल गांव छोड़ने के लिए कहा गया था। महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाई सेमीफाइनल में स्थान बनाने में असफल होने के कुछ समय बाद ही लुआना अलोंसो ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन

Paris Olympics 2024 controversies: Vinesh phogat weight became problem, Imane khelif gender controversey
इमाने खेलीफ - फोटो : twitter
इमाने खेलीफ के महिला होने पर उठे सवाल
पेरिस ओलंपिक में लैंगिक योग्यता के मामले ने काफी तूल पकड़ा। अल्जीरिया की मुक्केबाज इमाने खेलीफ और चीनी ताइपे की मुक्केबाज लिन यू टिंग को लेकर काफी बवाल हुआ। उन्हें पुरुष तक कहकर बुलाया गया। हालांकि, उन्होंने महिला वेल्टरवेट वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया और अपने देश अल्जीरिया के लिए बड़ी हस्ती बन गई। खेलीफ ने पेरिस ओलंपिक के दौरान अपनी लिंग जांच के झूठे दावों के साथ ऑनलाइन उत्पीड़न के खिलाफ फ्रांस में कानूनी शिकायत दर्ज की है।

Paris Olympics 2024 controversies: Vinesh phogat weight became problem, Imane khelif gender controversey
जॉर्डन चाइल्स - फोटो : jordanchiles
जॉर्डन चाइल्स को लौटाना होगा कांस्य पदक
अमेरिकी जिमनास्ट जॉर्डन चाइल्स को फ्लोर एक्सरसाइज में अपना कांस्य पदक लौटाने का आदेश दिया गया है। उनकी जगह जिमनास्ट एना बारबोसु को कांस्य पदक दिया जाएगा। दरअसल, इवेंट के फाइनल राउंड में जॉर्डन 13.766 स्कोर के साथ तीसरे नंबर पर रहते हुए कांस्य जीता था। हालांकि, सीएएस ने निर्णय बदल दिया। एना ने आरोप लगाया था कि चाइल्स को गलत तरीके से अंक दिए गए थे।

Paris Olympics 2024 controversies: Vinesh phogat weight became problem, Imane khelif gender controversey
टॉम क्रेग - फोटो : twitter
नशीले पदार्थ खरीदने के संदेह में टॉम क्रेग गिरफ्तार
ऑस्ट्रेलिया की पुरुष हॉकी टीम के 28 वर्षीय टॉम क्रेग को पेरिस पुलिस ने खेल गांव के बाहर 17 साल के एक लड़के से कोकीन खरीदने की करते पकड़ा था। इसके बाद पुलिस ने बिना कोई मामला दर्ज किए बगैर उन्हें छोड़ दिया। इस घटना के बाद ऑस्ट्रेलिया की ओलंपिक समिति ने उन्हें बाहर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed