फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Para Badminton Player suhas lalinakere yathiraj win silver medal in Paris Paralympics news and updates

Paralympics: सुहास ने पैरालंपिक में लगातार दूसरी बार जीता पदक, रजत लाने में रहे सफल, बैडमिंटन में चौथी सफलता

Mon, 02 Sep 2024 10:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Sep 2024 10:28 PM IST
सार

सुहास पुरुष एकल एसएल4 वर्ग के फाइनल में फ्रांस के लुकस माजुर से 9-21, 13-21 से हार गए। सुहास भले ही स्वर्ण पदक नहीं ला सके, लेकिन लगातार दूसरी बार पैरालंपिक में पदक जीतने में सफल रहे।

विज्ञापन
Para Badminton Player suhas lalinakere yathiraj win silver medal in Paris Paralympics news and updates
सुहास एलवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास एलवाई ने पेरिस पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। 2007 बैच के आईएएस अधिकारी 41 वर्ष के सुहास पुरुष एकल एसएल4 वर्ग के फाइनल में फ्रांस के लुकस माजुर से 9-21, 13-21 से हार गए। सुहास भले ही स्वर्ण पदक नहीं ला सके, लेकिन लगातार दूसरी बार पैरालंपिक में पदक जीतने में सफल रहे। सुहास ने टोक्यो पैरालंपिक में भी रजत पदक जीता था। तीन साल पहले भी लुकस ने ही सुहास को हराया था।
विज्ञापन


भारत का पेरिस पैरालंपिक में यह कुल 12वां और बैडमिंटन में चौथा पदक है। सुहास से पहले नितेश कुमार ने एसएल3 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि थुलासिमाथी मुरुगेसन और मनीषा रामदास ने महिला एकल एसयू5 वर्ग में क्रमशः रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए थे। उन्होंने कहा, मिश्रित भाव आ रहे हैं। एक तरफ तो रजत जीता है लेकिन दूसरी तरफ स्वर्ण से चूक गए। मैं देशवासियों से माफी मांगना चाहता हूं।
विज्ञापन


सुहास यतिराज खेल के साथ पढाई में भी अव्वल रहे हैं। बाएं टखने में विकार के बावजूद उन्होंने कम्प्यूटर इंजीनियरिंग में डिग्री लेकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की परीक्षा उत्तीर्ण की। कोरोना महामारी के दौरान वह गौतम बुद्ध नगर के डीएम थे और इससे पहले प्रयागराज के डीएम भी रह चुके हैं। इस समय वह उत्तर प्रदेश सरकार में युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल के सचिव और महानिदेशक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुकांत पदक से चूके
सुकांत कदम के पास कांस्य जीतने का मौका था लेकिन वह पुरुष एकल एसएल 4 वर्ग में कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में इंडोनिशया के तीसरी वरीयता प्राप्त फ्रेडी सेताइवान से 17-21, 18-21 से हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed