फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026: Asiad contingent to be shorter due to space constraints in Japan know all details

एशियाई खेल: एशियाड के दल में करनी पड़ेगी कटौती,  जापान में जगह की किल्लत, जानें अब तक कितनी पहुंची एंट्री

Thu, 27 Aug 2026 08:30 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 27 Aug 2026 08:30 AM IST
सार

एशियाई खेलों का आयोजन होने में अब ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है। इससे पहले, सभी देशों को अपने दल में कटौती करनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
Asian Games 2026: Asiad contingent to be shorter due to space constraints in Japan know all details
नीरज चोपड़ा - फोटो : IANS

विस्तार

जापान के ऐची-नागोया में होने वाले एशियाई खेल 2026 के दलों में सभी देशों को कटौती करनी पड़ सकती है। जापान में 15,000 एथलीटों के रहने की व्यवस्था की गई है, पर एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) को 17,000 एंट्री मिली हैं, जिनमें 11,000 एथलीट व 6,000 अधिकारी हैं। जापान ने इन खेलों के लिए पारंपरिक खेल गांव बनाने के बजाय होटलों, लकड़ी के अस्थायी आवासों और कोस्टा सेरेना क्रूज शिप पर 15,000 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। 
विज्ञापन


इसके चलते जापान ने ओसीए के जरिये भारत समेत सभी प्रतिभागी देशों से दलों में कटौती की अपील की है। ओसीए की तरफ से भेजी एडवाइजरी में खिलाड़ी की लेट एंट्री नहीं करने और दल को तय सीमा में ही रखने का निर्देश दिया है
विज्ञापन


भारत में सपोर्ट स्टाफ की संख्या तय नहीं
भारत ने एशियाई खेलों के लिए 492 खिलाड़ियों का दल चुना है, पर उनके साथ जाने वाले सपोर्ट स्टाफ की संख्या तय नहीं हुई है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सूत्र के मुताबिक, अभी तक इसके लिए सभी खेल महासंघों के साथ भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की बातचीत चल रही है। नियमों के मुताबिक, सपोर्ट स्टाफ कुल दल का 33 फीसदी ही हो सकता है। इस लिहाज से 492 एथलीटों पर 162 से अधिक सपोर्ट स्टाफ नहीं भेजा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed