फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Para Asiad: India one step away from century of medals, 99 medals; Gold for Sheetal and Suhas

Para Asiad: पदकों के शतक से एक कदम दूर भारत, 99 पदक हुए; शीतल और सुहास को स्वर्ण

Sat, 28 Oct 2023 01:13 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 28 Oct 2023 01:13 AM IST
सार

बैडमिंटन में शुक्रवार को गत विजेता प्रमोद भगत (एसएल-3), तुलसीमती मुरगेसन (एसयू-5) ने एकल में और नितेश कुमार-तरुण (एसएल-3, एसएल-4) ने युगल में स्वर्ण पदक जीते।

विज्ञापन
Para Asiad: India one step away from century of medals, 99 medals; Gold for Sheetal and Suhas
सुहास एलवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैरा एशियाई खेलों में भारत पदकों के शतक से सिर्फ एक कदम दूर है। शुक्रवार को उसने सात स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य पदक जीतकर अपने पदकों की संख्या 99 पहुंचा दी। भारत के अब तक कुल 25 स्वर्ण, 29 रजत और 45 कांस्य पदक हो गए हैं। शनिवार को खेलों का अंतिम दिन है। भारतीय दल एक और पदक जीतकर अपने पदकों की संख्या 100 पहुंचा देगा। इससे पहले एशियाई खेलों में भी भारत ने पहली पदकों का शतक लगाया था।
विज्ञापन


आर्मलेस तीरंदाज शीतल ने रचा इतिहास
दोनों बाजुएं नहीं होकर भी (आर्मलेस) तीरंदाजी करने वाली जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ की शीतल देवी ने शुक्रवार को पैरा एशियाई खेलों में इतिहास रच दिया। उन्होंने न सिर्फ कंपाउंड ओपन वर्ग का स्वर्ण जीता बल्कि एक पैरा एशियाड में दो स्वर्ण जीतने वाली देश की पहली महिला पैरा खिलाड़ी बनीं। वहीं आईएएस अधिकारी सुहास एलवाई ने बैडमिंटन के एसएल-4 वर्ग में पैरा एशियाई खेलों का अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। पांच साल पहले जकार्ता में उन्होंने कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन


बैडमिंटन में मिले चार स्वर्ण
बैडमिंटन में शुक्रवार को गत विजेता प्रमोद भगत (एसएल-3), तुलसीमती मुरगेसन (एसयू-5) ने एकल में और नितेश कुमार-तरुण (एसएल-3, एसएल-4) ने युगल में स्वर्ण पदक जीते। एथलेटिक्स में रमन शर्मा ने 1500 मीटर टी-38 का और धर्मराज सोलाईराज ने टी-64 में लंबी कूद का स्वर्ण जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed